ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: धर्मांतरण कराने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच। थाना कोतवाली मुर्तिहा पुलिस ने धर्मान्तरण कराने वाले चार अभियुक्तों के विरूद्ध शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। कोतवाली मुर्तिहा थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र कोतवाली मुर्तिहा के ग्राम हरखापुर में मुअसं. 198/2023 धारा 147, 295ए, 298, 504, 506 भादवि के अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों द्वारा हिन्दू वर्ग की पुरूष व महिलाओ को प्रलोभन व दिकभ्रामित कर ईसाई धर्म मे सम्मिलित करने का षडयन्त्र करना था। जिससे शान्ति भंग की आशंका के दृष्टिगत 04 अभियुक्तो के विरूद्ध धारा 151/107/116 की कार्रवाई की गई। जिसमें लालसा देवी पुत्री समतू प्रसाद निवासिनी खुटेहना हरखापुर थाना को. मुर्तिहा, समतु प्रसाद पुत्र फेकू निवासीगण खुटेहना हरखापुर थाना को. मुर्तिहा, मिठाईलाल पुत्र मोहनलाल निवासी नईबस्ती निधिपुरवा थाना को. मुर्तिहा व जीवन लाल गौतम पुत्र गुलाब निवासी रंगीलाल पुरवा नौबना थाना कोतवाली मुर्तिहा को गिरफ्तार कर न्यायालय उप जिलाधिकारी मिहीपुरवा के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक गजेन्द्र पाण्डेय, उप निरीक्षक शम्भूनाथ सिंह, म.का. सिद्धि सिंह, का.अनिल यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें