ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: आपसी भाईचारे के साथ मनाएं बकरीद का पर्वः सीओ

कैसरगंज, बहराइच। आगामी त्यौहार बकरीद के मद्देनजर कोतवाली परिसर कैसरगंज में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने कीं। उन्होंने आए हुए सभी गांव नगर क्षेत्र के लोगों से कहा कि आपसी भाईचारे के साथ गंगा जमुनी तहजीब के मद्देनजर आगामी त्यौहार बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाएं। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी कतई ना करें। ऐसा करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी तरीके से हिंसा भड़काने, हिंसा फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की सख्त नजर है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बकरीद का त्यौहार सभी लोग हंसी खुशी के साथ मनाएं साथ ही साथ नियम कानून को मद्देनजर रखते हुए सभी धर्मों का आदर करें। नमाज सार्वजनिक स्थान पर न पढ़े। किसी भी तरीके से प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। लोग अपने घरों के अंदर ही कुर्बानी करें। बाहर सार्वजनिक स्थानों पर कतई कुर्बानी ना करें और बचे हुए अवशेष को बाहर न फेंके। इस मौके पर एडीओ प्रेम शंकर शाश्वत, कौशलेंद्र चौधरी, बद्री बाबा, रामसतीश वर्मा, पूर्व प्रधान मौलाना खालिद आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें