ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: खंड विकास अधिकारी ने किया बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण

कैसरगंज, बहराइच। विकास खंड कैसरगंज अंतर्गत बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र गोडहिया नंबर एक से 4 तक की ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र रेवली आदमपुर तटबंध का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी कैसरगंज सर्वेश कुमार वर्मा ने किया। बाढ़ के दौरान ग्राम पंचायत मैं बने सामुदायिक शौचालय, नाव की व्यवस्था, बाढ़ के दौरान प्रकाश की पूर्ण जानकारी ग्राम पंचायत सचिव अंकुर श्रीवास्तव से ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ क्षेत्र मे सभी सुविधाएं मौके पर उपलब्ध कराएं तथा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद के लिए तैयार रहें। वही ग्राम पंचायत सचिव गुलाब चंद को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में बराबर भ्रमण करते रहे और बाढ़ से निपटने के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराएं। सामुदायिक शौचालय का संचालन, नाव की व्यवस्थाएं तथा प्रकाश की पूर्ण रूप से व्यवस्थाएं होनी चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें