ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: मांगो को लेकर बीईओ संघ ने सौंपा ज्ञापन, 17 जुलाई को लखनऊ में देंगे एक दिवसीय सांकेतिक धरना

बहराइच। प्रोन्नति, वेतन विसंगति समेत अन्य सेवा सम्बन्धी प्रकरणों पर शासन की उदासीनता पर खंड शिक्षा अधिकारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में तैनात समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों ने प्रमुख सचिव को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ की ओर से बीईओ अजीत सिंह ने बताया कि दीर्घकालिक समय से लंबित कई मांगो पर उपेक्षा से क्षुब्ध होकर 17 जुलाई को विरोध स्वरूप सभी जिलों से बीईओ एक दिवसीय सांकेतिक धरने में जुटेंगे। ज्ञापन में जिलाधिकारी के माध्यम से खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने लंबे समय से जिले में एमआईएस को कोओर्डिनेटर तथा ब्लॉक क्वालिटी कोओर्डिनेटर पदों पर भर्ती करने, बीईओ के लंबित पदोन्नति तथा वेतन विसंगति सम्बन्धी प्रकरण के निस्तारण के साथ ही विभागीय कार्य के लिए निजी मोबाइल की बाध्यता न होने बल्कि कार्य सुगमता के लिए टैबलेट अथवा मोबाइल देने समेत, निदेशालय में अवकाश प्रकरण के निस्तारण शीघ्र करने की मांग की। इस मौके पर बीईओ अजीत सिंह, रमन सिंह, विभा सचान, रंजीत, जगन्नाथ यादव, राधेश्याम, संतोष सिंह, राम तिलक, अखिलेश वर्मा आदि सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें