ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, चालक परिचालक हुए घायल

जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-बहराइच हाईवे पर रिठौरा गांव के पास गिट्टी से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक परिचालक उसमें दब गए। ग्रामीणों की सूचना पर जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक में फंसे चालक परिचालक को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बहराइच की ओर गिट्टी लेकर ट्रक जा रहा था। ट्रक जैसे ही रिठौरा गांव के निकट पहुंचा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक परिचालक दब गए। प्रभारी निरीक्षक दद्न सिंह ने बताया जरवलरोड पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में फंसे चालक परिचालक को उप निरीक्षक पवन सिंह, उप निरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार, प्रदीप सिंह, अंकित कुमार ग्रामीणों की मदद से ट्रक से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने परिचालक विष्णु पांडे पुत्र संतोष पांडे निवासी तपे सिपाह थाना रामनगर बाराबंकी का पैर फैक्चर होना बताया। चालक राजू यादव पुत्र गंगाराम निवासी तपेसिपाह थाना रामनगर बाराबंकी को चोट आई है। परिचालक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें