ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: चोरी की दो बाइकों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच। थाना कोतवाली नानपारा पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नानपारा हेमन्त गौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को चोरी की दो अदद बाइकों के साथ युवक को धर दबोचा। अभियुक्तों द्वारा बाइक चोरी कर नम्बर प्लेट बदल दिया जाता था। जिसके बाद बाइक को बेच दिया जाता था। कोतवाली नानपारा पुलिस ने अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र बृजमोहन वर्मा निवासी मोहनापुर थाना रूपईडीहा को गिरफ्तार किया। जबकि एक अभियुक्त भागने में सफल रहा। अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल रवाना किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के निशानदेही पर दो अदद बाइक, एक सुपर स्प्लेण्डर व ग्लैमर बाइक व 100 रूपये बरामद किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध थाना रूपईडीहा, कोतवाली नानपारा व जनपद श्रावस्ती के थाना गिलौला में चोरी, मारपीट व एससीएसटी के मामले दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक धात्री शंकर सहाय सिंह, उप निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, का.अभिषेक राय, का.संजीव यादव, का.विनय चौधरी शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें