: बिना परमिट काटे गए सागौन के 60 हरे पेड़
Sun, Apr 2, 2023
वन दरोगा की मिलीभगत से लकड्कट्टे हो रहे मालामाल
उक्त आरा मशीन पर जंगलात की लकड़ी की चिरान भी की जाती है’
बहराइच। जनपद के 1 रेंज नानपारा अंतर्गत इमलिया गांव में बेखौफ लकड़कट्टों द्वारा बिना परमिट के प्रतिबंधित सागौन के 60 पेड़ काटकर लकड़कट्टे काटकर उठा ले गए। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में इन दिनों प्रतिबंधित प्रजाति के सागौन और शीशम के पेड़ों की कटाई जोरों पर है। उसकी वजह है कि लगातार लकड़कट्टों के द्वारा वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की मिलीभगत से प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काटकर जहां मालामाल हो रहे हैं वहीं राजस्व का नुकसान कर रहे हैं। आपको बताते चलें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को निःशुल्क में पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। अपने खेत और खलिहान में पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा भरा करने पर जोर दिया जा रहा है। जिससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मिल सके और पर्यावरण स्वच्छ रहे। लेकिन जनपद बहराइच के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार सूबे के मुखिया के आदेशों को ताक में रखकर वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना परमिट के हरे भरे पेड़ काटकर मालामाल हो रहे हैं वहीं राजस्व को नुकसान पहुंचाकर मालामाल हो रहे है। मामला नानपारा रेंज अन्तर्गत ग्राम इमलिया का है। जहां रामसमुझ वर्मा की बाग में लगे 60 हरे सागौन के पेड़ लगे हुए थे जा ेकि लालबोझी स्थित आरा मशीन संचालक के द्वारा बिना परमिट के काटे गए। इस संबंध में जब डीएफओ बहराइच संजय शर्मा से जानकारी लेने का प्रयास किया तो बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है अभी जानकारी हुई है जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।
: ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले को पुलिस ने दबोचा
Sun, Apr 2, 2023
बहराइच। जीआरपी बहराइच ने ट्रेन में यात्रियों का सामान यात्रा के दौरान चोरी करने वाले शातिर चोर को पकड़ा। उसके पास से दो सोने की अंगूठी बरामद हुई है। बरामद सामान को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। रेलवे अनुभाग गोरखपुर ऑफिस में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के सामान की चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक रेलवे ने बहराइच जीआरपी पुलिस को अंकुश लगाने के निर्देश दिए। जीआरपी थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शनिवार रात को बहराइच से गोंडा जाने वाली ट्रेन की जांच की गई। इसके बाद रेलवे स्टेशन बहराइच में संदिग्ध की तलाश की गई। तलाशी के दौरान कोतवाली देहात के चिलवरिया निवासी मुस्लिम पुत्र अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सोने की दो अंगूठी बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंगूठी चोरी की थी। ट्रेन में यात्रियों से यात्रा करने के दौरान यात्रियों से चोरी करता था। जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
: पानी टंकी विकास भवन मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की भरमार
Sun, Apr 2, 2023
बेतरतीब लगी फलों की दुकानें दे रही जाम को बढ़ावा
न्यायिक अधिकारियों के आवास के सामने लगी अवैध रूप से फल मार्केट
बहराइच। शहर के पानी टंकी चौराहे से विकास भवन जाने वाले मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की भरमार है। सड़क के दोनों तरफ लगे अवैध रूप से फलों के ठेले जाम को दावत दे रहें है। इस मार्ग पर हमेशा अधिकारियों का आवागमन बना रहता है बावजूद इसके अवैध अतिक्रमण पर किसी की नजर नहीं पड़ रही। एक तरफ तो फलों की दुकाने लगी हुई है तो दूसरी तरफ सब्जी के ठेले खड़े रहते हैं। जिसके चलते हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। इस मार्ग पर न्यायिक अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के आवास भी है। न्यायिक अधिकारी के आवास के सामने ही अवैध रूप से फल मार्केट लगी हुई है। गौरतलब हो कि प्रदेश में 1 अप्रैल से 15 दिनों के लिए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश सरकार द्वारा दिया गया है। बावजूद इसके इस अभियान का असर इस मार्ग पर होने वाले अवैध अतिक्रमण पर नहीं दिख रहा है।