: जनपद में गेहॅू खरीद कार्य का हुआ शुभारम्भ
Mon, Apr 3, 2023
बहराइच। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर में संचालित क्रय ऐजेन्सी खाद्य विभाग के गेहूॅ क्रय केन्द्र पर ग्राम कमोलिया के कृषक शिव कुमार पुत्र अवधेश कुमार के 16 कुण्टल गेहूॅ उपज की तौल के साथ ही जिले में गेहूॅ क्रय कार्य का शुभारम्भ हुआ। तौल प्रारंभ करने के पूर्व जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने क्रय केन्द्र पर पहुंचने वाले कृषक का माल्यार्पण स्वागत किया गया तदोपरान्त परम्परागत ढंग से तौल कांटे की पूजा की पूजा अपने समक्ष कृषक के उपज की तौल कराई गई। इस अवसर पर क्रय केन्द्र प्रभारी देवेन द्विवेदी, आनंद प्रकाश पटेल, बृजेंद्र मिश्र, मंडी इंस्पेक्टर आत्मशाह गुप्ता, कृषक हृदय राम, विजय प्रताप सिंह, धीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
: भगवान महावीर की शोभायात्रा में शामिल हुए जिलाधिकारी
Mon, Apr 3, 2023
बहराइच। श्री 1008 भगवान महावीर जयन्ती के अवसर पर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्गों ने प्रतिभाग किया। शोभायात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसौदिया द्वारा भगवान महावीर की आरती कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा शोभायात्रा जगह-जगह पर बहुत सी कमेटियों द्वारा भी स्वागत किया गया। शोभायात्रा में जिला मंत्री भाजपा डॉ डिंपल जैन, जैन समाज के अध्यक्ष अजय जैन, मंत्री रितेश जैन, पीयूष जैन, सुधीर जैन, निखिल जैन, संदीप जैन, आशीष जैन आकाश जैन, ऐश्वर्या जैन, गोलू जैन, नीलेश जैन, प्रकाश जैन, अविनाश जैन, सुभाष जैन, मोंटू जैन सहित पूरा जैन समाज उपस्थित रहे।
: एसडीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को बांटे ईसीसीई किट
Mon, Apr 3, 2023
कैसरगंज, बहराइच। तहसील मुख्यालय कैसरगंज अंतर्गत बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकार्तियो को (ईसीसीई) अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन किट बांटे। उप जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के देखरेख व शिक्षा के बेहतर लगाव के लिए कैसरगंज के सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को ईसीसी किट वितरित किया गया है। इस किट के माध्यम से सभी बच्चों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही है। जिससे बच्चों को नई सीख मिलेगी। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, युवा समाजसेवी जीतू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।