: चार दिवसीय सृजन कॉलेज महोत्सव का शुभारंभ
Fri, Apr 14, 2023
बहराइच। निगोहां स्थित बाबू सुन्दर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस लखनऊ में बुधवार को चार दिवसीय सृजन कॉलेज महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसकी प्रस्तुति मां सरस्वती की वंदना करके की गई। चार दिवसीय महोत्सव में तरह तरह के सांस्कृतिक, खेल, टेक्निकल कई कलाओं का प्रारम्भ किया गया। जिसमे अभिव्यक्ति, अंतरागिनी, स्पर्धा, एक्सप्रेशन, स्पार्क्स, यंत्रोत्सव का प्रारंभ किया। जिसमे रोबो रेस, ड्रोन फ्लाइंग, फैशन जलवा, संगीत, उद्योगिता जगत के कार्यक्रम होने हैं। महोत्सव की शुरुआत कॉलेज के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, जनरल सेक्रेटरी बीना सिंह, मुख्य अतिथि वी.बी.सिंह, विशिष्ट अथिति डॉ वी पी सिंह, कॉलेज के निदेशक डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ आलोक कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्वलित करके की तथा सभी कलाओं का शुभारंभ मशाल जला कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक केंद्र फैशन जलवा, जंक्यार्ड वार, फोटो कैप्शन, क्रिकेट और एथलीट्स रहें। यह मोहत्सव चार दिन आयोजित होना है। जिसका समापन 15 अप्रैल को होना है। कार्यक्रम में अनुराग दीक्षित, केकेवी कॉलेज के प्रिंसिपल, स्पोर्ट्स टीचर धर्मेंद्र, अमित कुमार उपस्थित रहे। कॉलेज की उपाध्यक्ष ने सभी को हर कलाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सफल आगाज करने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
: वन स्टाप सेन्टर का प्राधिकरण के सचिव ने किया औचक निरीक्षण
Thu, Apr 13, 2023
बहराइच। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने वन स्टॉप सेण्टर का आकस्मिक निरीक्षण कर सेन्टर में आवासित बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा व अन्य आधारभूत सुविधाओं का जायज़ा लिया। इस अवसर पर श्री मिश्र द्वारा स्टाफ उपस्थिति पंजिका, निरीक्षण पंजिका, सूचना रजिस्टर एवं शेल्टर रजिस्टर इत्यादि अभिलेखों का भी अवलोकन किया गया। जिसमें दर्ज प्रविष्टियां सही पाई गई। निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेण्टर की प्रबन्धक श्रीमती रचना कटियार, लिपिक मनीष सिंह, डाटा इण्ट्री ऑपरेटर उमेश चन्द्र शुक्ला, आरक्षी मनोज कुमार सोनकर व श्रीमती रिंकू यादव, हेल्पर विजेन्द्र कुमार एवं पीड़िता रोशनी मौजूद रहे। निरीक्षण के समय प्रबन्धक श्रीमती कटियान द्वारा बताया गया कि निरीक्षण के समय तक वन स्टॉप सेण्टर में 03 बालिका/महिला ठहरी हैं, जो बयान देने के लिए न्यायालय में गयी हुई हैं। वन स्टॉप सेण्टर में 01-01 परामर्श कक्ष, शेल्टर कक्ष, पैरामेडिकल व कार्यालय कक्ष सहित कुल 04 कमरे हैं। जबकि 02 शौचालय व स्नानगृह है। श्रीमती कटियार ने बताया कि पैरामेडिकल कक्ष में ही खाना बनाया जाता है। प्रतिदन खाना बनाने व सफाई के लिए हेल्पर आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 04 पुरुष व 05 महिला आरक्षी तैनात हैं। बालिकाओं, महिलाओं के प्रवास के लिये तखत उपलब्ध कराये गये हैं। कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया कि बालिकाओं, महिलाओं के पानी पीने के लिये प्रतिदिन 20 लीटर का आर.ओ. जार लिया जाता है। निरीक्षण के दौरान शौचालयों तथा कमरों में उचित साफ-सफाई पायी गयी। प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि सफाई कर्मचारी नियमित आ रहे हैं। प्रबन्धक को आदेशित किया गया सफाई के स्तर को बनाये रखें। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहॉ पर 01 कम्प्यूटर स्थापित है जिस पर आपरेटर द्वारा कार्य किया जा रहा था। प्रबन्धक ने यह भी बताया कि वन स्टाप सेंटर में सुरक्षा के दृष्टिगत 04 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो सभी क्रियाशील हैं। निरीक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि यदि कोई महिला, बालिका बीमार पड़ती है तो आपातकालीन स्थिति में संवासिनियों को एम्बुलेस बुलाकर जिला चिकित्सालय में ले जाकर उनका उपचार कराया जाता है. उन्हे इस संबंध में जिला चिकित्सालय से पर्याप्त सहयोग मिलता है। प्रबन्धक द्वारा यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य सम्बन्धी अर्जेन्सी के लिए प्रतिदिन 01 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी रहती है। निरीक्षण के समय मौजूद पीड़िता रोशनी से भी सुंविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया।
: गोल्डन कार्ड बनाने में बढ़ावा दे रही पंचायत सहायिका
Thu, Apr 13, 2023
कैसरगंज, बहराइच। विकास खंड कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मरौठी में दिन प्रतिदिन गोल्डन कार्ड की प्रगति को पंख लगाने में पंचायत सहायिका जहरा जबी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। ग्राम पंचायत में दिन-प्रतिदिन भ्रमण कर घर घर जाकर गोल्डन कार्ड बनाने का जिम्मा संभाले हुए हैं। जहरा जबी ने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाने का जो लक्ष्य मेरी ग्राम पंचायत में आया हुआ है मैं उसे दिन प्रतिदिन लक्ष्य को पूर्ण करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगी और 100ः गोल्डन कार्ड बनाकर अपनी ग्राम पंचायतों को भविष्य के लिए कामयाब करूंगी। प्रगति रिपोर्ट 100ः पूर्ण करने का लक्ष्य हमने जो लिया है वह पूरा करके ही ग्राम पंचायत मरौठी को अग्रणी बनाऊंगी। विकास खंड कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायतों में बन रहे गोल्डन कार्ड की प्रगति को जानने के लिए ग्राम पंचायत सचिव अंकुर श्रीवास्तव ने मौके पर जाकर प्रगति रिपोर्ट देखी। उन्होंने पंचायत सहायिका जेहरा जवी को अवगत कराते हुए बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष ग्राम पंचायत में गोल्डन कार्ड बनाए तथा कोई भी लाभार्थी बगैर गोल्डन कार्ड बनवाने से आछूता ना रह जाए। ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करे। इस मौके पर ग्राम प्रधान रहनुमा खातून, ग्राम कोटेदार पंचम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुओं सहित पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।