: एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त कर कराया सुरक्षा का एहसास
Sun, Apr 16, 2023
आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा एक-दूसरे की भावनाओं का करें सम्मान
अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें
बहराइच। जनपद में कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए रविवार को पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा मय पुलिस फोर्स नगर क्षेत्र के बाजारों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों, सदर बाजार आदि स्थानो पर पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। सभी से अपील की गई कि आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस तो दें तथा जनपद में शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक द्वारा शान्ति व्यवस्था के लिए लगायी गयी ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
: सराफा दुकान से जेवरात उड़ाने वाले ठग गिरफ्तार
Sat, Apr 15, 2023
बहराइच। सराफा दुकान से जेवरात उड़ाने वाले ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सराफा दुकान से जेवरात उड़ाने वाले ठगों को लखीमपुर और बहराइच पुलिस ने पकड़ा है। दोनों ठग फर्रुखाबाद जनपद के निवासी हैं। पूछताछ के लिए बहराइच पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर चौराहे पर दो दिन पूर्व वीना ज्वेलर्स की दुकान पर ठग पहुंचे थे। तभी जेवरात देखने के बहाने जेवरात ले उड़े थे।
: बढ़ती तपिश व लू के मद्देनजर विद्यालय के समय में परिवर्तन की उठी मांग
Sat, Apr 15, 2023
संगठन पदाधिकारियों ने बीएसए को सौंपा मांग पत्र
बहराइच। तेज धूप, लू व बढ़ती गर्मी से विद्यालय के समय में परिवर्तन एवं रमजान के आखिरी जुमा पर अवकाश घोषित करने करने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ज्ञापन सौंपा। शनिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय समय में परिवर्तन तथा 21 अप्रैल को जमात उल विदा (रमजान) का अवकाश घोषित करने के लिए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र की अगुआई में प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए अव्यक्तराम तिवारी से मुलाकात कर कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय जाने वाले छात्र घर से पैदल ही आते जाते है, तेज धूप और लू से बचाव के लिए प्रदेश सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है। इसलिए नौनिहालों की सेहत को ध्यान में रखते हुए छात्र हित तथा दूरदराज के क्षेत्र में पढ़ाने जा रहे शिक्षकों के दृष्टिगत परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाना चाहिए। इसके अलावा, संगठन ने रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी जमात उल विदा का अवकाश घोषित करने के लिए भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। संगठन के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विषयगत मांग पत्र सौंपा। जिस पर प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए बीएसए ए.आर. तिवारी ने कहा कि उपरोक्त दोनों मांग पत्र तत्काल जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिए जाएंगे तथा निश्चित रूप से उनके द्वारा शीघ्र ही यथोचित निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार शुक्ल, रवि मोहन शुक्ल एवं फखरपुर के संयोजक घनश्याम मिश्र उपस्थित रहे।