: लेखन सामग्री किट तैयारी कार्य का डीएम ने लिया जायज़ा
Tue, Apr 18, 2023
बहराइच। नगर निकाय चुनाव को सकुषल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कृषि भवन सभागा में लेखन सामग्री थैला/किट तैयारी कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निदेषक कृशि टीपी. षाही ने बताया कि निकाय निर्वाचन हेतु 451 लेखन सामग्री किटों/थैलों की तैयारी का कार्य गतिमान है। प्रत्येक थैले/किट में 34 प्रकार के लिफाफों, विभिन्न प्रकार के 20 प्रपत्रों की बण्डलिंग का कार्य किया जा रहा है। डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों को सम्पादित कराने में लेखन सामग्री की सही-सही मात्रा तैयार कर मतदान पार्टियों को समय से उपलब्ध कराना अतिमहत्तवपूर्ण कार्य है। डीएम ने डीएम डीडी एग्री से अपेक्षा की पूर्व में सम्पन्न हुए पंचायत निर्वाचन की भांति नगर निकाय निर्वाचन हेतु थैले एवं किट की तैयारी का कार्य त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, सचिव कृशि उत्पादन मण्डी समिति डी.पी. सिंह, उपसंभागीय कृशि प्रसार अधिकारी सदर उदय षंकर सिंह, वरिश्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए कुलदीप वर्मा, अजय यादव, अरविन्द षर्मा, नीरज गिरि, राम सिंह, वरिश्ठ सहायक गुलाम रसूल सहित लेखन सामग्री का थैला/किट तैयारी कार्य में लगे कार्मिक मौजूद रहे।
: मण्डी में संचालित गेहूॅ क्रय केन्द्रों का डीएम ने किया निरीक्षण
Tue, Apr 18, 2023
बहराइच। रबी विपणन वर्ष 2022-23 समर्थन मूल्य योजना के तहत जनपद में की जा रही गेहूॅ खरीद का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर स्थित क्रय एजेन्सी खाद्य एवं विपणन विभाग के 02 तथा भारतीय खाद्य निगम के 01 गेहूॅ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर गेहूॅ की खरीद तथा क्रय केन्द्रों द्वारा कृषकों को प्रदान की रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मौजूद कृषकों से फीड बैक भी प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया। खाद्य एवं विपणन विभाग के प्रथम क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी विपणन निरीक्षक देवेन्द्र द्विवेदी उपस्थित पाये गये। केन्द्र पर ग्राम जौहरा निवासी कृषक श्रीमती कमला देवी पत्नी राम धीरज के उपज की तौल की जा रही थी। केन्द्र प्रभारी ने डीएम को बताया कि अब तक 13 किसानों से 620 कुण्टल गेहूॅ की खरीद की गई है। पब्लिक फण्ड मैनेजमेन्ट सिस्टम के माध्यम से भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रय एजेन्सी के द्वितीय क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी विपणन निरीक्षक आनन्द प्रकाश पटेल उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय केन्द्र पर कोई किसान मौजूद नहीं था। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 09 कृषकों से 590 कुण्टल गेहूॅ खरीद की जा चुकी है। इसके अलावा क्रय एजेन्सी एफ.सी.आई के क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभरी बृजेन्द्र मिश्रा उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय केन्द्र पर कृषक श्रीमती किरन देवी पत्नी धर्मेन्द्र सिंह के उपज की तौल की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 06 कृषकों से 352 कुण्टल गेहूॅ की खरीद की जा चुकी है। डीएम ने समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिया क्रय केन्द्र पर आने वाले कृषकों से शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार गेहूॅ की खरीद की जाए। उपज बेचने केे कृषकों को किसी प्रकार की समस्या न आने पाए। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने गेहूॅ क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के उपरान्त मण्डी आढ़तियों से वार्ता कर गेहूॅ व अन्य उपज की आवक इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा आढतियों को निर्देश दिया कि समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर कृषकों के उपज की खरीद न की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह, सचिव मण्डी धनन्जय सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
: डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने गल्ला मण्डी परिसर का किया निरीक्षण
Tue, Apr 18, 2023
स्ट्रांग रूम के लिए चयनित स्थल का लिया जायज़ा
बहराइच। नगरीय निकाय चुनाव अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बहराइच एवं नगर पंचायत रिसिया के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कार्य के लिए चयनित किए गए स्थलों एवं कक्षों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव सिंह, सचिव मण्डी धनन्जय सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहा.अभि. अंकित वर्मा, समरजीत सिंह व बिशन सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार फुल-प्रूफ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें और इस बात का विशेष ख्याल रखा जाय कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर मतगणना तक के कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।