: यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
Wed, Jul 19, 2023
बहराइच। शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवारा के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक मय हमराही द्वारा डिगिहा टैक्सी स्टैंड के पास मैक्स, टेम्पो व ई रिक्शा चालकों को अवैध स्टैंड बनाकर वाहन संचालन न करने की अपील की। निर्धारित सीट व क्षमता के अनुसार सवारी बैठाना व किसी भी दशा में सवारी न लटकाने व नशे की हालत में वाहन न संचालन करने की हिदायत दी गई। जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
: माहौल को खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगाः प्रभारी निरीक्षक
Wed, Jul 19, 2023
मोहर्रम व कांवड यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
कैसरगंजब, बहराइच। आगामी त्यौहार मोहर्रम व कावड़ यात्रा के मद्देनजर कोतवाली थाना कैसरगंज के प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता तहसीलदार अजय कुमार यादव ने की। कोतवाल राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में आम जनता से अपील की कि लोग आपस में भाईचारे प्यार मोहब्बत को मद्देनजर रखते हुए मोहर्रम का त्यौहार शांति पूर्वक मनाएं और कांवड यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में अपना योगदान दें। कोतवाल राजनाथ सिंह ने कहा कि नई परंपरागत तरीके से कोई भी चुनौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी कीमत पर अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। दंगा भड़काने, माहौल को खराब करने वाले जेल की सलाखों के पीछे नजर आएंगे। पुलिस प्रशासन ऐसे व्यक्तियों पर बहुत ही सतर्क नजर बनाए हुए हैं। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी शिवम द्विवेदी नगर पंचायत कैसरगंज, विद्युत विभाग के जेई शशिकांत यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष युसूफ अली ऊर्फ सोनू, मौलाना खालिद, राम सतीश वर्मा, बड़काऊ सिंह, ग्राम प्रधान मोहम्मद आवेश, मोहम्मद हकीम, मोहम्मद शरीफ ,पवन कुमार यादव, बाबूलाल, दिलीप धवन, मोहम्मद इसरार, मुनीम जी सहित कैसरगंज के संभ्रांत नागरिकगण मौजूद रहे।
: 24 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक धराया
Tue, Jul 18, 2023
बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 24 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक को नेपाल सीमा पर धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम व एसएसबी द्वारा मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत बस्थनवा से अभियुक्त को धर दबोचा। पकड़े गए युवक की पहचान विरेन्द्र परिहार पुत्र प्रेम बहादुर परिहार निवासी शीतला बाजार थाना शीतला बाजार जनपद वर्दिया वार्ड नं. 9 राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। उल्लेखनीय है कि उप निरीक्षक विपिन सिंह मय हमराह पुलिस बल व एसएसबी बल के साथ क्षेत्र देखभाल व संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग के दौरान युवक विरेन्द्र परिहार पुत्र प्रेम बहादुर परिहार को भारत से नेपाल जाते समय नेपाल बार्डर पर 24 ग्राम स्मैक के साथ दबोच लिया गया। पकड़े गए युवक के विरूद्ध थाना मोतीपुर में मुअसं. 422/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक विपिन सिंेह, का.गणेश पाण्डेय, का.विकास सिंह, एसएसबी के गौतम शर्मा, विविन कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे।