: जयंती पर याद किये गए अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद
Sun, Jul 23, 2023
कांग्रेसियों ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 117वीं जयंती मनाई
कांग्रेसियों ने सात सूत्रीय मांग पत्र भेजकर जनहित में तत्काल मांगें पूर्ण करने की मांग
नानपारा, बहराइच। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलहा के तत्वावधान में रविवार को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के 117वें जयंती पर गोयल तिराहे पर स्थापित सेनानी स्मारक पर ‘‘शहीद नमन सभा‘‘ ब्लॉक अध्यक्ष एहसान वारिस के संयोजन में आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्मारक पर माल्यार्पण करके सामूहिक रूप से शैल्यूट देकर वन्देमातरम, प्रतिज्ञा, राष्ट्रगान का गायन किया गया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने स्टेशन अधीक्षक गोपाल पाण्डेय के माध्यम से रेलमंत्री भारत सरकार को 7 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर जनहित में तत्काल मांगें पूर्ण करने की मांग की। मांग पत्र में बहराइच से वाराणसी इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन को तत्काल प्रभाव से पुनः संचालित करने, बहराइच गोरखपुर तथा बहराइच से गोण्डा तक चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी संशोधित करके जनभावनाओं के अनुरूप करने, योगेन्द्र धाम हाल्ट स्टेशन का प्लेटफार्म सतह से ऊंचा करने, उक्त स्टेशन पर शौचालय, प्रकाश, टीन सेट व अन्य सुविधाओं को विकसित किये जाने,, गायघाट हाल्ट स्टेशन का विस्तारीकरण करने तथा कैलासपुरी स्टेशन स्थापित करने, बहराइच से जरवल रेलमार्ग को तत्काल स्वीकृत कर रेलमार्ग का निर्माण कराया जाए जिससे बहराइच जनपद प्रमुख रेलमार्ग से सम्बद्ध हो सके। नेपालगंज रोड-बहराइच प्रखंड को ब्राडगेज लाइन को अतिशीघ्र विस्तारित किये जाने। मैलानी तथा नेपालगंज रोड से बहराइच के बीच चलने वाली रेलगाड़ियों के समय सारिणी को बहराइच से गोण्डा के मध्य चलने वाली गाडियों के समय सारिणी के अनुरूप कम से कम 30 से 40 मिनट पूर्व पहुंचने के अंतराल समय सारिणी बद्ध पूर्व पहुंचने हेतु करने आदि माांगे शामिल हैं। ज्ञापन देने वालें में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादल इन्द्र कुमार यादव, ब्लॉक नवाबगंज के अध्यक्ष रामदीन गौतम, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष राम नरेश यादव, सेवादल के अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, अब्दुल अजीज उपाध्यक्ष, मजदूर नेता कृष्ण गोपाल कसेरा, जवाहर, बाल मंच के तहसील प्रभारी संदीप कुमार गौतम सहित कई लोग शामिल होकर जनहित में मांगों को अतिशीघ्र पूरा करने की मांग की।
: मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने चाचा की गला रेत कर की हत्या
Sun, Jul 23, 2023
बहराइच। मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने चाचा की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली नानपारा अंतर्गत टेपरा बघौली का है। जहां चाचा भतीजे के बीच सड़क पर विवाद हुआ। भतीजे ने चाचा को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात में ही धारदार हथियार से चाचा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भतीजे के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत टेपरा बघौली निवासी हरिश्चंद्र 45 पुत्र खुट्टूर का शनिवार रात को भतीजे संजय पुत्र बालचंद्र से विवाद हुआ। मामूली कहासुनी के दौरान हुए विवाद में भतीजे ने चाचा को रात में मार डालने की धमकी दी। इसके बाद भतीजे ने रात 11 बजे के आसपास अपने चाचा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। भतीजे ने गला रेतकर सर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भतीजे द्वारा चाचा की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नानपारा हेमंत कुमार गौड़, चौकी इंचार्ज और पुलिस क्षेत्राधिकारी रात में ही गांव पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के भतीजे ने ही हत्या की है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
: मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेसियों ने किया एक दिवसीय सामूहिक उपवास
Sat, Jul 22, 2023
मणिपुर हिंसा महाभारत जैसा चीरहरण है
मणिपुर में कानून ब्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त तथा जंगलराज जैसी स्थित
मणिपुर हिंसा भाजपा सरकार की असफलता व नाकामी
बहराइच। मणिपुर हिंसा को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी सहकारिता विभाग के तत्वावधान में गांधी चबूतरा शेखवापूर ब्लॉक चित्तौरा में जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव के संयोजकत्व एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल इन्द्र कुमार यादव, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव श्रीराम कोरी एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी पयागपुर के अध्यक्ष बृजेश पाठक सहित कई कांग्रेस नेता शामिल होकर उपवास पर बैठे। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके व कैण्डिल जलाकर किया गया। उक्त सामूहिक उपवास को मुख्य अतिथि भगौती प्रसाद कैराती पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य ने नींबू की चाय पिला कर समाप्त कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा महाभारत जैसा चीरहरण है। जिससे पूरा देश व समाज शर्मशार है। पिछले तीन महीने से मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। अभी हाल में ही दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने के जैसे गम्भीर प्रकरण ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। उक्त महिलाओं को अपहरण करने से पहले हथियार बंद यौन शोषण करके उनके घरों को लूटा और आगजनी की तथा जघन्य हत्याऐं की। कई ताबड़तोड़ घटनाओं व अपराधों को अंजाम देकर हिंसा को अत्यंत उग्र व भयावह बना दिया। जिससे वहाँ की कानून ब्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त है तथा जंगलराज जैसी स्थित बनी हुई है। जो भाजपा सरकार की असफलता व नाकामी साबित हुई है। उपवास में भग्गू शुक्ल, गोली नायक, दिनेश यादव, राम बहोरी वर्मा, बंटू रावत सहित कई लोग शामिल रहे।