: समय रहते पहचाने डेंगू के सामान्य और गंभीर लक्षण: सीएमओ
Mon, Nov 6, 2023
खुद से नहीं चिकित्सक की सलाह से कराएं इलाज
बहराइच। डेंगू सामान्य और गंभीर दो प्रकार का होता है। बीमारी के शुरुआती तीन से चार दिन के अंदर सामान्य और गंभीर डेंगू में अंतर नहीं किया जा सकता। बीमारी के तीन से पांच दिन बाद जैसे ही मरीज का बुखार कम या ख़त्म होता है उसी समय बीमारी की गंभीरता शुरू हो जाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया इस समय के कुछ लक्षणों को ध्यानपूर्वक देखा जाय और समय रहते गंभीर डेंगू को पहचान कर उचित इलाज किया जाय तो खतरा टल जाता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रैपिड टेस्ट में पाये गए 31 संभावित डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है तथा 88 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जांच रिपोर्ट के अनुसार सभी को समुचित इलाज मुहैया कराया जाएगा।
उन्होनें डेंगू के गंभीर लक्षण के बारे में बताया कि शुरुआती खतरे के संकेतों में बेड से उठकर जाते समय आंखों के आगे अंधेरा छा जाना, जो मुख्य रूप से बीपी कम होने से होता है। इसके अलावा अन्य संकेत जैसे पेट में दर्द, यूरिन बहुत कम होना, बार-बार उल्टी होना, खड़े न हो पाना यह सभी डेंगू के गंभीर संकेत हैं। ऐसे में डेंगू मरीज को केवल चिकित्सक की देख रेख में ही इलाज लेना चाहिए। डेंगू के सामान्य लक्षणों में सिद दर्द, मिचली होना, उल्टी होना, मांसपेशियों, हड्डीयों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों में सूजन व त्वचा पर लाल चकत्ते का संकेताक भी डेंगू लक्षण के प्रतीक है।
संचारी रोग के नोडल डॉ संजय सोलंकी ने बताया कि इस समय होने वाले बुखार में केवल चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा बुखार उतारने के लिए पूरे शरीर को सामान्य पानी से बार-बार पोछना चाहिए क्योंकि केवल सिर पर पट्टी लगाने से बुखार नहीं उतरेगा। उन्होंने बताया कि डेंगू मरीज को एसक्लोपैरा, इयूजेसिक या बूफेन जैसी दवाइयों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। इस दौरान पेय तरल पदार्थ का अधिक उपयोग करना चाहिए। डेंगू से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें व मच्छरों के काटने से बचे, सप्ताह में एक बार कूलर को रगड़ कर साफ करें व सुखाने के उपरान्त फिर से उपयोग में लाएं, छत पर पानी की टंकी का ढक्कन खुला न रखें, समय-समय पर टंकी की सफाई का ध्यान रखें। घरों की छतों आस-पास टूटे फूटे बर्तन, खिलौने, प्लास्टिक कन्टेनर आदि को नष्ट कर दें या उनमें जमा पानी को निकाल दें। डेंगू का मच्छर अधिकतर दिन के समय ही काटता है इसलिए पूरी आस्तीन का कपड़ा (फुल शर्ट, फुल पैन्ट व जूता-मोजा) पहनें। इसके साथ-साथ डेंगू की जांच व इलाज सभी सरकारी चिकित्सालयों में मुफ्त उपलब्ध है अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य कर्मी/स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें।
: गुण्डा एक्ट के तहत 10 अपराधी हुए जिला बदर
Mon, Nov 6, 2023
10 व्यक्तियों को 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराने हेतु किया गया पाबन्द
बहराइच। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 10 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में आगामी 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना मुर्तिहा के ग्राम पसियनकुट्टी दा. मधवापुर नि. राजू पुत्र छोटे, थाना पयागपुर के ग्राम लखाही पुतलीतारा नि. मोटू उर्फ बजरंग पुत्र यज्ञराम उर्फ जग्गे, थाना हरदी के ग्राम गंगापुरवा दा. चांदपारा नि. लवकुश पुत्र राम लखन, थाना दरगाह २ारीफ के मोहल्ला गुल्लावीर कालोनी ब्लाक नं. 62 कमरा नं. 735 नि. इमरान उर्फ छोटू पुत्र इबरार, थाना कोतवाली नानपारा के ग्राम बड़ा भुलौरा नि. गुरू प्रसाद पुत्र सुन्दरलाल, थाना कोतवाली देहात नगरौर नि. तफसीर पुत्र करीमउल्ला, थाना मेटरा के ग्राम तेलियनपुरवा दा. बुलबुलनेवाज नि. मो. रईस उर्फ रहीसकारी पुत्र मुनव्वर अली, थाना रिसिया के ग्राम अधारीपुरवरा दा. बलभद्दरपुर नि. बटखरी पुत्र नानमून, थाना मोतीपुर के ग्राम परवानीगौढ़ी नि. अवधेश पुत्र गया प्रसाद व थाना रूपईडीहा के ग्राम रामपुर निगहा दा. शिवपुर सेमरा नि. अर्जुन मिश्रा पुत्र हरीराम मिश्रा को 06 माह के जिला बदर किया गया है। इसके अलावा थाना नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम बुद्धीगांव दा. रामनगर सेमरा नि. संदीप कुमार त्रिपाठी पुत्र राजमणि, हनोमान त्रिपाठी पुत्र सदानन्द, मानधता पुत्र सदानन्द, दुर्गेश त्रिपाठी पुत्र शिव कुमार त्रिपाठी उर्फ पदनू, देवी प्रसाद पुत्र सदानन्द, विवके कुमार पुत्र विनोद कुमार तिवारी, विनोद कुमार त्रिवारी पुत्र राम विद्या तिवारी, आनन्द कुमार उर्फ अन्नत कुमार पुत्र शीतल प्रसाद, श्रवण कुमार उर्फ अरूण कुमार पुत्र शीतल प्रसाद व दिलीप कुमार उर्फ करून कुमार पुत्र शीतल प्रसाद को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
: विद्यालय, आंगनबाड़ी व पंचायत भवन का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
Mon, Nov 6, 2023
विद्यालय में गन्दगी पाये जाने पर निलम्बित हुआ सफाईकर्मी
पंचायत भवन बन्द होने पर स्पष्टीकरण देंगे एडीओ व सचिव
बच्चों को मेन्यू में फल न मिलने का जवाब देंगे ग्राम प्रधान
आंगनबाड़ी बच्चों की कम पर सुपरवाईज़र का जवाब तलब
बहराइच। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन, निःशुल्क पुस्तक एवं ड्रेस वितरण, आधार फीडिंग, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई तथा भवन का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विकास खण्ड कैसरगंज के प्राथमिक विद्यालय चक सौगहना एवं जलालपुर, आंगनबाड़ी केन्द्र प्रथम व द्वितीय सौगहना तथा पंचायत भवन सौगहना का औचक निरीक्षण किया। प्रा.वि. सौगहना के परिसर में समुचित साफ-सफाई न पाये जाने पर ग्राम के सफाई कर्मी को निलम्बित करने का निर्देश दिया तथा एमडीएम में मेन्यू के अनुसार रोटी व सब्ज़ीयुक्त दाल के स्थान पर दाल चावल बनाया गया था। दाल की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पायी गयी। बच्चों से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि माह कई माह से बच्चों को फल का वितरण भी नहीं किया जा रहा है। इस स्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए डीपीआरओ से ग्राम प्रधान का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने पर ग्राम प्रधान के अधिकार को सीज़ करने की कार्यवाही भी अमल में लाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। विद्यालय में पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष प्रथम दृष्टया उपस्थिति कम पाये जाने पर शिक्षण स्टाफ द्वारा बताया गया कि बच्चे प्राईवेट विद्यालयों व मदरसों में जा रहे हैं। डीएम ने एबीएसए व शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाय। बच्चों का आरबीएसके टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ की टीम द्वारा विद्यालय की विज़िट नहीं की गई है। इस सम्बन्ध में सीएमओ को निर्देश दिया गया कि सम्बन्धित टीम के सदस्यों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाय। विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर सुपरवाईज़र के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश डीपीओ को दिया गया। टेक होम राशन की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि माह अगस्त से चावल का वितरण किया जा रहा है। पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन बन्द पाया गया तथा परिसर में स्थापित हैण्डपम्प खराब पाया गया। इस सम्बन्ध में डीएम ने एडीओ पंचायत तथा ग्राम सचिव के विरूद्ध कार्यवाही हेतु डीपीआरओ को निर्देश दिया गया। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के निरीक्षण के दौरान पूर्व में निर्मित अतिरिक्त कक्ष में फर्श अपूर्ण पाये जाने तथा शौचालय में जलापूर्ति न पाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल व्यवस्थाएं दुरूस्त कराएं। यहां पर कक्षा 03 की छात्रा क्रांति से ब्लैक बोर्ड टमाटर लिखवाकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। दोनो विद्यालयों में ज्यादातर बच्चों बगैर ड्रेस पहने विद्यालय आने के सम्बन्ध में शिक्षण स्टाफ द्वारा बताया गया कि ड्रेस का पैसा बच्चों के अभिभावकों के खाते में जाता है। इस सम्बन्ध में डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी व शिक्षण स्टाफ के माध्यम से अभिभावकों को इस बात के लिए जागरूक किया जाय कि ड्रेस के पैसे से बच्चों की ड्रेस बनवाकर उन्हें स्कूल भेंजे। निरीक्षण के अन्त में डीएम ने बच्चों टॉफी व बिस्किट का वितरण किया।