: जिला जज व डीएम की मौजूदगी में न्यायालय के लिए चिन्हित भूमि की हुई रजिस्ट्री
Thu, Nov 23, 2023
12.613 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा न्यायालय का नया भवन
बहराइच। बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजस्व ग्राम सिसई हैदर परगना फखरपुर अन्तर्गत 12.613 हेक्टेयर भू-भाग पर जनपद न्यायालय के नवीन भवन का निर्माण होगा। बुधवार को उप निबन्धक कार्यालय महसी में राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से द्वितीय पक्ष क्रेता जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के पक्ष में प्रथम पक्ष (विक्रेतागण) अनुभव इंफ्राकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल व अतुल प्रताप सिंह, अनुभव इंफ्राजोन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, बुद्धा इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राकेश कुमार अग्रवाल, अवध आशियाना इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत गोपाल कृष्ण लाठ व शांतनु लाठ पुत्र गोपाल कृष्ण लाठ, अनुभव इंफ्रा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, ध्रुव रियल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अधिकृत राकेश कुमार अग्रवाल, अवध ग्रीन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक राकेश कुमार अग्रवाल, अवध आशियाना इंफ्रा रीयल्टी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निदेशक सत्य प्रकाश द्वारा रजिस्ट्री की गई। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शेष मणि शुक्ल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम प्रकाश पाण्डेय, सी.जे.एम., शिवेन्द्र कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सहायक महानिरीक्षक निबंधन शीलभद्र चन्द्र, उप निबंधक सदर राजेन्द्र त्रिपाठी, एसडीएम महसी राकेश कुमार मौर्य, सीओ जे.पी. त्रिपाठी व तहसीलदार महसी पीयूष कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में रजिस्ट्री कर्ता अधिकारी उप निबंधक महसी प्रमोद कुमार सिंह द्वारा रजिस्ट्री की गई। न्यायालय भवन के लिए क्रय की गई 12.613 हेक्टेयर भूमि में गाटा संख्या 667, 680, 686 क, 686/2 ख, 713, 715, 689अ, 689मि., 723, 714, 716, 717, 718/1, 718/5, 720 मि., 721, 722, 725/2, 725/3 मि०, 728, 730 मि., 731मि., 729ब, 729म सहित कुल 19 गाटा सम्मिलित हैं।
: स्वतंत्रता सेनानी विजय नौरंग की 112वीं जयंती मनाई गई
Thu, Nov 23, 2023
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में गुरूवार को स्वतंत्रता सेनानी विजय कुमार नौरंग की 112वीं जयंती मनाई गई। उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प भेंट करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। संगठन संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विजय कुमार नौरंग ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अंग्रेजी साम्राज्य के साइमन कमीशन के भारत में विरोध पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से कठोर यातनाएं दी गईं और उन्होंने कारावास की सजा भी भोगी। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि नौरंग जी ने अपने पिता शिव नारायण के साथ गांधी जी के सविनय अवज्ञा आन्दोलन में जेल गए थे। पिता के प्रेरणा से सेनानी नौरंग ने भारत छोड़ो आन्दोलन में बहराइच में एक बड़ा आन्दोलन खड़ा किया। वह अंग्रेजी हुकूमत के आंखों की किरकिरी थे, इसलिए ब्रिटिश शासन ने उनका मकान एवं कृषि भूमि जब्त कर लिया। संगठन अध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने कहा कि नौरंग जी हमारे पिता चन्द्र वीर सिंह के अभिन्न साथी थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संत विनोबा भावे जी के भूदान आंदोलन में उन्होंने हमारे पिता के साथ कठिन परिश्रम किया, और उसके बाद सेनानी नौरंग जी साम्यवादी विचारधारा के पोषक बने। कार्यक्रम संयोजक संगठन उपाध्यक्ष एवं सेनानी नौरंग की पुत्री रीता कुमारी ने कहा कि आजादी की जंग में जब पिता जी जेल में बंद थे तब हमारी माता ने हम बहनों, भाइयों को पालने में बहुत मेहनत की और कठोर यातनाओं को सहते हुए हमारे पिता का साथ दिया। आर्थिक रूप से ब्रिटिश शासन द्वारा पंगु किए जाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री आदित्य भान सिंह, शहर अध्यक्ष राजू मिश्र, श्रावस्ती अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद यादव, अधिवक्ता राम रूप मिश्र, अभय श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्र, पवन सिंह, अजय सिंह, गिरिजा दत्त झा, अनिल उपाध्याय, रमेश कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार त्रिपाठी, बाबूलाल वर्मा, राकेश मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, विवेक शुक्ला, बदलूराम, जगतराम आर्य, मुरली पाण्डेय, सियाराम यादव सहित तमाम राष्ट्र भक्त मौजूद रहे।
: पुलिस लाइन में “पुलिस झण्डा दिवस” का आयोजन
Thu, Nov 23, 2023
बहराइच। “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों को संबोधित किया गया। एसपी ने सभी को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया गया व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।