: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
Sat, Nov 25, 2023
बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वालों व अवैध शराब निर्मित करने वालों के विरूद्ध दिए गए दिशा निर्देश के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महसी जय प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वंशीधर यादव पुत्र किशुन यादव निवासी सैयद नगर थाना खैरीघाट को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने वाले उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध मुअसं. 566/2023 धारा 60 60 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक बेचन प्रसाद, का.संतोष चौधरी, का.आशीष पाण्डेय शामिल रहे।
: समाधान दिवस का जायज़ा लेने थाना कैसरगंज पहुॅचे डीएम व एसपी
Sat, Nov 25, 2023
बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थाना कैसरगंज का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। थाना कैसरगंज के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 09 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें 02 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गयी है। थाना दिवस के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की तथा पूर्व में निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता को भी परखा। इसके पश्चात डीएम व एसपी ने थाना परिसर में निर्माणाधीन थाना भवन व आवासीय ब्लाक का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि मानक व गुणवत्ता के साथ कार्य को समय से पूर्ण कराया जाय। इस अवसर पर अजय यादव व थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: डीएम ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य का लिया जायज़ा
Sat, Nov 25, 2023
प्रा.वि. सिदरखी की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
बीएलओ मयंकर प्रताप के प्रयासों को सराहा
बहराइच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत तृतीय विशेष अभियान तिथि के दौरान संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-287 पयागपुर अन्तर्गत मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय एैनी अहलियापुर व सिदरखी का औचक निरीक्षण पुनरीक्षण कार्य का जायज़ा लिया। इस दौरान डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सिदरखी की व्यवस्थाओं को भी परखा। मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय सिदरखी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारी मयंकर प्रताप से प्रपत्र 06, 07 व 08 की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। बीएलओ ने बताया कि निरीक्षण के समय तक 03 अदद प्रपत्र 06 व 02 अदद प्रपत्र 07 प्राप्त हुए है। बीएलओ द्वारा यह बताये जाने पर उसके द्वारा ग्राम में घर-घर जाकर भी लोगों को पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी जाती है तथा प्रपत्र भी एकत्र किये जा रहे हैं। डीएम ने बीएलओ के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा वर्ग तथा दूसर जगह से ब्याह का ग्राम में आयी बहुओं के प्रपत्र 06 भरवाये जाने पर विशेष फोकस करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु ग्राम स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों, कोटेदार, ग्राम प्रधान व अन्य सम्बन्धित से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय। मतदान केन्द्र के निरीक्षण के पश्चात डीएम ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुलिस्ता रिज़वी से विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या, आधारहीन बच्चों की संख्या, छात्र-छात्राओं की औसत उपस्थिति, खातों में धनराशि के अन्तरण व अन्य बिन्दुओं की बाबत जानकारी प्राप्त की। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 88 तथा औसत उपस्थिति लगभग 65 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका अनुप्रिया अवकाश पर हैं जबकि शिक्षा मित्र पुष्पा गुप्ता व विमला वर्मा उपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों मानक के अनुसार फल व दूध का वितरण किया जाता है। आज मेन्यू के अनुसार बच्चों को एम.डी.एम. में सब्ज़ी-चावल परोसा गया है। गुलिस्ता रिज़वी द्वारा यह बताये जाने पर कि 10 बच्चे ऐसे हैं जिनका आधार अभी नहीं बना है। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रयास कर अवशेष बच्चों का शीघ्र की आधार कार्ड बनवा दिया जाय। इसी प्रकार मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय एैनी अलहियापुर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारी रमेश से प्रपत्रों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि गया कि निरीक्षण के समय तक 05 अदद प्रपत्र 06 व 01 अदद प्रपत्र 07 प्राप्त हुए है। यहां पर भी डीएम ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु ग्राम स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों, कोटेदार, ग्राम प्रधान व अन्य सम्बन्धित से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज अमन वर्मा मौजूद रहे।