: अंधे मोड़ो व दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में लगाया जाए इंडिकेटर बोर्डः डीएम
Sat, Feb 3, 2024
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वोच्च न्यायालयए ऑन रोड सेफ्टी कमेटी द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप एजेण्डा बिन्दुओं पर विचार करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। डीएम मोनिका रानी ने समिति के सचिव/अधि.अभि.लो.नि.वि एवं एनएचआई/एनएच को निर्देश दिया गया कि जनपद के सभी यब्लाइन्ड प्वाईन्ट, अंधे मोड़ों अथवा अतिदुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में रेफलेक्टिव इन्डिकेटर बोर्ड स्थापित कराये जायें तथा उस स्थान के आस.पास स्थित थानों व अस्पतालों का सम्पूर्ण विवरण जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों के मोबाइल नम्बरए स्थानए दूरी इत्यादि का भी उल्लेख किया जायए ताकि किसी दुर्घटना के समय लोगों को बिना समय गवाये मदद मिल सके। डीएम ने समिति के सहायक सचिव/सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि मानक संचालन प्रक्रिया में उल्लिखित सड़क सुरक्षा बिन्दुओं तथा जनपद में संचालित अव्यवस्थित ई.रिक्शा के संचालन के विरुद्ध प्रभावी ढंग से प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, बीएसए अव्यक्तराम, अधि.अभि.लोक निर्माण प्रान्तीय खण्ड प्रदीप कुमार, ईओ नगर पालिका प्रमिता सिंह, जिला गन्नाधिकारी आनन्द शुक्ला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजीव कुमार व प्रवर्तन ओम प्रकाश सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने जनपद का किया भ्रमण
Fri, Feb 2, 2024
सीएचसी कैसरगंज व 50 बेडेड एमसीएच विंग का किया निरीक्षण
कम्पोज़िट विद्यालय व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का किया भ्रमण
बहराइच। मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इन्वेस्ट यूपी मित्र अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के एक दिवसीय भ्रमण पर आये वर्ष 2023 बैच के भारतीय विदेश सेवा के 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल में शामिल अरनव प्रताप सिंह, नमाशा केसरिया, मनन अग्रवाल, मोहित कुमार, अंकित यादव, श्वेतो त्यागी, असद जुबेरी, मनीष कंसल, रजत व प्रवीन कुमार निगम ने अन्य अधिकारियों के साथ समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज एवं 50 बेडेड मेटरनिटी विंग, कम्पोजिट विद्यालय कुण्डासर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर परसेण्डी का निरीक्षण किया तथा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी से भेंट की तथा सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। संविलियन विद्यालय कुण्डासर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए पहुंचे प्रतिनिधि मण्डल स्कूली बच्चों ने स्वागतगीत, लोकगीत, बालगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मेहमानों का स्वागत किया। मेहमान अधिकारियों ने बच्चों की मेहमान नवाज़ी का लुत्फ उठाते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक प्रोग्राम और स्वागत गीत की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रतिनिधि मण्डल में शामिल अधिकारियों ने वन-टू-वन बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा दीक्षा तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए पूरी मेहनत के साथ शिक्षा के सफर को जारी रखने की सीख दी। विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से विदेश सेवा के अधिकारियों ने स्मार्ट क्लास, किचन गार्डन, रसोई, शौचालय, पुस्तकालय, लैब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट के साथ-साथ कक्ष-कक्षों तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायज़ा लिया। स्कूल की साफ-सफाई, शिक्षा की गुणवत्ता, पुस्कालय तथा लैब की विविधता पर अधिकारियों के दल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षण स्टाफ की सराहना की। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के बच्चों ने प्रतिनिधि मण्डल में शामिल अधिकारियों को विदाई दी। सामुदायिक स्वास्थ्य कैसरगंज तथा 50 बेडेड एमसीएच विंग के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने इमरजेन्सी, इंजेक्शन रूम, दवा वितरण काउण्टर, चिकित्सक कक्ष, एक्सरे रूम, न्यू बार्न सिंक यूनिट, परिवार कल्याण काउण्टर, अल्ट्रासाउण्ड, मिनी स्किल लैब, प्रसव कक्ष, ओ.टी. अत्यादि कक्षों का निरीक्षण कर चिकित्सालय की साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरा अधिकारियों की टीम ने चिकित्सकों, मरीज़ों तथा तीमारदारों से भी वार्ता कर चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकाारियों के दल ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर परसेण्डी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विदेश सेवा के अधिकारियों के दल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी से शिष्टाचार भेट की। डीएम ने प्रतिनिधि मण्डल में सम्मिलित अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा आकांक्षात्मक जनपद की भौगोलिक परिस्थिति, दर्शनीय एवं पर्यटन स्थलों तथा नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों में अर्जित की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहाकि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
: सेनानी उत्तराधिकारियों का दल दिल्ली रवाना
Fri, Feb 2, 2024
राष्ट्रीय सम्मेलन में करेगा शिरकत
बहराइच। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए बहराइच से एक दल शुक्रवार को रवाना हुआ। चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्य भान सिंह व सेनानी परिषद महामंत्री रमेश मिश्रा के नेतृत्व में सेनानी उत्तराधिकारियों का दल कलेक्टेªट स्थित सेनानी भवन से रवाना हुआ। जो दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होगा। इसमें संगठन के लोग शिरकत कर अपने पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए जनपद बहराइच एवं श्रावस्ती संगठन के सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारीगण दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार राष्ट्रीय सम्मेलन में जाने के लिए कूच किया। जो सम्मेलन में शिरकत करेगा तथा सरकार से सेनानी उत्तराधिकार्यो के हितों के लिए कानून बनाए जाने की मांग करेगा।