: फखरपुर थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर
Sun, Feb 11, 2024
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा शनिवार देर रात फखरपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां तथा कुछ मामलों में ढिलाई के चलते एक्शन लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की लगातार हो रही कार्रवाइयों के चलते थाना प्रभारी में बेचैनी बढ़ गई है। अब वे फूंक फूंक कर कदम रखते हुए अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए है। एसपी की लगातार ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाइयों के चलते गैर जनपद में जमे कुछ इंस्पेक्टर जो बहराइच में स्थानांतरण की जुगत में लगे हुए थे वह अब शांत बैठ गए है।
: रामगांव के महरी में सशस्त्र डकैतों का धावा
Sun, Feb 11, 2024
असलहों की बट से परिजनों को मार कर लाखों सम्पत्ति लूट ले गए बदमाश
बहराइच। डीआईजी व पुलिस अधीक्षक जहां जिले में अपराध रोकने के लिए थाना प्रभारियों को सख्त हिदायतें दे रहे है। अधिकारियों का दौरा निरन्तर जारी है। बावजूद इसके बीते एक सप्ताह में अपराधिक घटनाओं में अचानक बढ़ोत्तरी हो गई है। बीती रात्रि थाना रामगांव के ग्राम महरी निवासी देशराज के यहां सशस्त्र डकैतों ने धावा बोलकर लाखों की सम्पत्ति लूट ले गए। विरोध करने पर परिजनों को असलहों के बट, बांका व सरिया मार कर घायल कर दिया। गौरतलब हो कि बीती रात्रि देशराज के घर में सशस्त्र डकैतों ने घर में घुसकर जबरन दरवाजा खुलवाने लगे। 8 से 9 की संख्या में डकैत जबरन घर में घुसकर गृहस्वामी का गला दबा दिया। विरोध करने पर जब अन्य परिजन पहुंचे तो बदमाशों ने प्रमोद सिंह के सर पर असलहे की बट से मार कर घायल कर दिया तथा हाथ पर भी बांका मारकर घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को घायल करने के बाद बदमाश यहां से लाखों की सम्पत्ति लूट ले गए। महिला ने जब बाहर निकलकर शोर मचाया तो ग्रामीणों के पहुंचने पर बदमाशा मौके से भाग निकले। सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक बदमाश अपना काम कर जा चुके थे। ग्रामीणों ने रात्रि में ही रामगांव थाने के सीयूजी नम्बर पर फोन किया तो फोन नहीं उठा। पीड़ित महिला ननका ने बताया कि आठ से नौ की संख्या में रात्रि करीब डेढ बजे डकैत जबरन घर में घुसे। डकैत जबरन दरवाजा खुलवाते हुए असलहें की बट से घायल कर दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी महसी अनिल सिंह, थाना प्रभारी शशि कुमार राणा ने सुबह पहुंचकर मौके की जांच पड़ताल की व पीड़िता से घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं मजे की बात तो यह है कि पुलिस घटना को दबाती रही। खबर के संबंध में जब रविवार सायं 6ः38 बजे थाना प्रभारी शशि कुमार राणा के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो घण्टी बजने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।
: पुलिसिया कार्रवाई न होने से दलित महिला की एसपी से गुहार
Sat, Feb 10, 2024
जमीन पर नींव खोद रहे दबंगों का विरोध करने पर की थी जमकर पिटाई
बहराइच। दलित महिला की जमीन पर नींव खोद रहे दबंगों का विरोध करने पर मारपीट कर गालिया देते हुए महिला की बुरी तरीके से पिटाई की गई थी। पुलिस को तहरीर देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। जिस पर पीड़िता ने एसपी के दरबार में उपस्थित होकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। मामला थाना रिसिया अन्तर्गत ग्राम निबिया हुसैनपुर का है। जहां निवासिनी सुनैनी देवी पत्नी राम सागर ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि बीते 25 दिसम्बर 23 को लगभग 3ः30 बजे मेरे घर के बगल की जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग लोग जबरन नींव खोद रहे थे। मना करने पर घर में घुसकर लात घूसों व भाला, बल्लम, बेल्चा से मेरी पिटाई की तथा गंदी-गंदी गालियां भी दी। पिटाई के चलते वह घायल हो गई थी। जिसके बाद अस्पताल में इलाज कराया। मारपीट का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बावजूद इसके रिसिया पुलिस ने दी गई तहरीर पर दबंगों के विरूद्ध मात्र 151 कर मामले की इतिश्री कर ली। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि शिकायत संज्ञान में लेकर दबंगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाये। मामले में जब प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी आदेशित कर दे तो उनके द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा।