: डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में आयोजित “डिवाइन लिटरेरी फीस्टा“
Sun, Feb 18, 2024
बहराइच। गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘‘डिवाइन लिटरेरी फीस्टा‘‘ कार्यक्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कृष्ण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चैरसिया, अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड कैसरगंज सौरभ निगम सहित अन्य अधिकारी, संभ्रान्त व गणमान्यजन, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम को जिलाधिकारी मोनिका रानी व नगर मजिस्ट्रेट ने सम्बोधित करते हुए बच्चों की प्रतिभा को सराहा। कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्धक छवि रायतानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
: इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में पलटी कार
Sun, Feb 18, 2024
कार पलटने से चार युवक घायल, एक लखनऊ रिफर
बहराइच। इंस्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर में किशोरों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रिफर कर दिया। गौरतलब हो कि रविवार को कोतवाली नगर के काजीपुरा निवासी फैज 17 वर्ष अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ कार पर सवार होकर रील बना रहे थे। वे सभी बहराइच-नानपारा के तमाचपुर हाइवें पर पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रत होकर पलट गई। जिसमें सवार चार किशोर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। सभी युवक नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी बताये जा रहे है। घायलों में फैज की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया।
: जाली नोटों को साथ दो अंतरजनपदीय व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को दी सूचना
Sat, Feb 17, 2024
अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जनजाति बाहुल्य गांव में पांच हजार रूपये से अधिक के पकड़े गये जाली नोट
जाली नोट चला रहे लोगांे को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर की पिटाई
बिछिया, बहराइच। जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा के समीप स्थित जनजातीय बाहुल्य गांव बर्दिया व फकीरपुरी में दो अज्ञात व्यक्ति जाली नोट के साथ पकड़े गए हैं। जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बनाया है। जनपद के थाना सुजौली व चैकी गिरिजापुरी क्षेत्र अंतर्गत जनजाति बाहुल्य क्षेत्र जो अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल व अंतरजनपदीय सीमा लखीमपुर से सटा हुआ है। शनिवार को जनजातीय गांवों में छोटे दुकानदारों से जाली नोटों से खरीददारी करते हुए दो अज्ञात व्यक्तियों को बर्दिया गांव में लोगों ने पकड़ा है। ग्रामीणों को पकड़े गए अज्ञात व्यक्तियों के पास से फोटो कापी किए हुए 200, 100, 50, 10 आदि के जाली नोट मिले हैं। जानकारी के मुताबिक जाली नोटों को चला रहे व्यक्तियों को पकड़ने के बाद लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर पहुचे ग्राम प्रधान बर्दिया श्यामलाल ने आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को शांत कराया और दोनों अज्ञात व्यक्तियों को कमरे में बंद कर सूचना पुलिस को दे दी। पकड़े गए दोनों व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से थे जो अपने आप को लखीमपुर जिले के गजियापुर ननकार के बता रहे हैं। जिनके पास से 5 हजारे से अधिक रुपए लोगों ने पकड़े हैं। वहीं घटना के कई घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुची। वहीं सीमा क्षेत्र में इस तरह की घटना व बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिलों का फर्राटा भरना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।