: करंट की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे
Sun, Feb 25, 2024
बहराइच। मस्जिद मीनार का निर्माण करते समय करंट की चपेट में आने से दो मजदूर घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रिफर कर दिया गया। घटना शनिवार देर सायं थाना दरगाह अन्तर्गत शेखुआपुर गांव की है। जहां जनपद मेरठ के मवाना थानान्तर्गत ग्राम सतना निवासी जैद पुत्र असलम 22 वर्ष व मुजफ्फरनगर जनपद के तिवाती निवासी उस्मान पुत्र फुरकान 23 वर्ष मस्जिद में काम कर रहे थे। तभी एचटी लाइन के चपेट में आने से दोनों झुलस कर गिर गए। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया।
: 03 दिवसीय बहराइच महोत्सव का गेंदघर मैदान में हुआ रंगारंग शुभारम्भ
Sun, Feb 25, 2024
प्रभारी मंत्री ने महोत्सव का किया आगाज
बहराइच। तीन दिवसीय बहराइच महोत्सव का भव्य शुभारम्भ रविवार को किया गया। इस अवसर पर खुले आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़ें गये तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा वंदना गीत, गणेश वन्दना व गीत प्रस्तुत किये गये। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों तथा श्री अन्न व रसोईया प्रतियोगिता के लिए सजाये गये स्टालों का अवलोकन करते हुए मौजूद अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा श्री अन्न तैयार की खीर व अन्य व्यंजनों का आनन्द भी लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. संजय निषाद ने प्रदेश के सभी जनपद में महोत्सव के आयोजन हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से युवा पीढ़ी को जनपद के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पौराणिक महत्व को समझने का अवसर मिलेगा। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिलाधिकारी मोनिका रानी तथा उनकी टीम को बधाई देते हुए मीडिया बन्धुओं से आग्रह किया कि आयोजन के प्रचार-प्रसार में सहयोग प्रदान करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बहराइच जैसे आकांक्षात्मक जनपद में ऐसे आयोजन लोगों के लिए एक अवसर है। डॉ. निषाद ने कहा कि मण्डलीय सरस मेला 2024 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्वय सहायता समूहों के स्टाल से जिले के स्वयं सहायता समूहों को नये उत्पाद तैयार की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम को सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एमएलसी पदमसेन चैधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने बहराइच महोत्सव आयोजन के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रयासों तथा सफल आयोजित जिलाधिकारी के नेतृत्व अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। डीएम मोनिका रानी व एसपी वृन्दा शुक्ला ने मुख्य अतिथि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
: लोकसभा चुनाव को लेकर एडीजी ने की समीक्षा बैठक
Sun, Feb 25, 2024
व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के निर्देश
बहराइच। पुलिस लाइन सभागार में पुलिस महानिदेशक गोरखपुर डा.के.एस.प्रताप कुमार’ द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गयी। लोकसभा चुनाव में आने वाले पुलिस बल के ठहरने, बिजली, जनरेटर एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मूलभूत सुविधाओं को समय से दुरुस्त करा लिया जाये जिससे उनको कोई भी समस्या ना हो सके। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्दों का चिन्हीकरण कराया जाये तथा ऐसे क्षेत्रों में निकट भविष्य में अर्द्धसैनिक बलों के साथ रूट मार्च कराया जाए। जिन स्थानों पर शान्ति व्यवस्था वाधित होने की सम्भावना हो ऐसे स्थानों पर विशेष कार्य योजना बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। विगत विधानसभा/लोकसभा निर्वाचन के दौरान विधानसभावार निर्वाचन के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरुद्द निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने जनपद मे घटित अपराधों यथा-हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़छाड़ आदि से सम्बन्धित प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही की जाये तथा पूर्व में पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी पैरवी करते हुये समय से गवाहों के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाये। आम्र्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, गुण्डा एक्ट, जिला बदर की बृहद स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये। थाना क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन करा लिया जाये तथा उनके विरुद्द निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। प्रत्येक थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। बैठक में निर्देश दिया कि सोशल मीडिया, प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आने वाली सूचनाओं, घटनाओं को त्वरित संज्ञान में लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी रात्रि गस्त करायी जाये। अन््र्तराष्ट्रीय सीमा प्रभावित थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाये तथा साथ सीमा क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाये रखी जाये। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।