: खाबड़ लगाकर नीलगाय के शिकार में तीन गिरफ्तार
Wed, Feb 28, 2024
बहराइच। नीलगाय की हत्या के प्रयास में रामगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वे सब बीते सोमवार को खेत में खाबड़ लगाकर एक नीलगाय का वध करने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद किसी ने चुपके से घटना का वीडियों बनाकर इन्टरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामला थाना रामगांव अन्तर्गत रेहुआ मंसूर के मजरा अकबरपुरवा का है। जहां बीते सोमवार को निसार अहमद पुत्र बकरीदी, लंगड उर्फ सज्जाद पुत्र छोटकऊ, सूफियान पुत्र मेंहदी निवासीगण अकबरपुरवा रेहुआ मंसूर की पहचान वीडियों के आधार पर की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इन सभी के विरूद्ध मुअसं. 59/14 धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इनकी तलाश में लगी हुई थी। थाना प्रभारी रामगांव शशि कुमार राणा ने बताया कि वीडियों के आधार पर की गई पहचान के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
: एसपी ने किया महिला थाना का औचक निरीक्षण
Wed, Feb 28, 2024
साफ-सफाई, रंगाई-पुताई व मरम्मत के दिए निर्देश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक श्रीमती वृन्दा शुक्ला’ द्वारा बुधवार को महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान निरीक्षण भवन की रंगाई-पुताई एवं मरम्मत की आवश्यकता प्रतीत हुई। जिसके सम्बन्ध में थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए कि उपलब्ध अनुदान के तहत इसमें तत्काल रंगाई-पुताई व मरम्मत का कार्य कराये। थाने परिसर में सभी जगह अत्यधिक धूल मिट्टी एवं अव्यवस्थित ढंग से रखा हुआ फर्नीचर पाया गया। जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा थाने परिसर के अंदर व बाहर उच्च साफ-सफाई बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाने परिसर के अंदर कई जगह बहुत बड़ी उगी हुई घास पाई गयी जिसको कटवाने हेतु निर्देशित किया गया। जो आवासीय भवन जर्जर स्थिति में है उनको तत्काल रूप से मरम्मत कराने के लिए बताया गया ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना किसी भी पुलिस कर्मी व उनके परिवार के साथ ना घटे। आगंतुकों के लिए पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। जिसके सम्बन्ध में तत्काल वाटर डिस्पेंसर लगाकर पीने के पानी की व्यवस्था का इंतजाम कराने के लिए बताया गया। थाने में जो सीसी टीवी कैमरे लगे हुए है उनमे कुछ कैमरे गलत दिशा में लगे हुए पाए गए। जिनसे उपयोगी फूटेज नहीं प्राप्त हो पा रही थी उनकी दिशा सही करने को बताया गया। जिन दम्पतियों की काउंसलिंग की कार्यवाही चलती है उनकी समयबद्ध रूप से काउंसलिंग का निस्तारण कर तथा जिन प्रकरणों में मुकदमा पंजीकृत है उसमें विधिवत समयबद्ध विवेचना समाप्त कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए बताया गया। महिला थाने में उपलब्ध आगंतुकों से बात करके महिला थाने की सेवाओं के बारे में भी फीडबैक लिया गया।
: ग्रामीण पत्रकार एशो.की जिला कार्यकारिणी गठित, दिवाकर सिंह बने जिलाध्यक्ष
Wed, Feb 28, 2024
पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित
बहराइच। ग्रामीण पत्रकार एशो.शाखा बहराइच की एक बैठक कलेक्टेªट परिसर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित पत्रकारों को फूल-मालाओं से स्वागत कर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। संगठन के मुख्य अतिथि एवं देवीपाटन मण्डल के अध्यक्ष एस.पी.मिश्रा ने खबर नबीसों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आइना है। इसलिए उसकी जिम्मेदारी है कि अपने दायित्वों का निर्वहन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष समाचारों का ही संकलन करे। यदि इसके बावजूद पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर किया जाता है तो समूचा संगठन उसके साथ पूर्ण मनोभाव से खड़ा है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह ने अपने पत्रकार साथियों के आगमन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ’’संघे शक्ति कलयुगे’’। श्री सिंह ने उपस्थित पत्रकार साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता अग्नि परीक्षा सरीखी है। ऐसे निरर्थक अथवा आयातित शब्दों के संकलन से बचे जिससे पत्रकारिता जगत अपमानति हो। पीत पत्रकारिता कोरोना संक्रमण सरीखा समझकर परित्याग कर दूरस्थ्य दूरी बनाये रखे। निष्पक्ष समाचार संकलन में यदि कोई बाधा उत्पन्न कर उक्त पत्रकार साथी के साथ अपमानजनक अथवा उत्पीड़ात्मक उदड़ता करता है तो निःसंदेह संगठन सही जवाब देगा। इलेक्ट्रानिक चैनल के अजय शर्मा ने कहा कि पत्रकार न छोटा होता है न बड़ा सभी एक समान होता है। इसका दंभ त्यागकर एक रूपता के लयवद्ध में रहे। श्री शर्मा ने आगे कहा कि पत्रकारिता का जो स्तर गिरा है उसके लिए हमीं आप जिम्मेदार है। आपसी ईष्या भावना के कमजोरी का फायदा उठाकर कतिपय लोग हमारे बीच वैमनस्ता की गहरी खाई खोदने में कामयाब हो जाते है, जिसका दंश हम लोग भोगने पर विवश होते है। अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें फिर कोई अवरोध उत्पन्न करता है तो उससे निपटने के लिए हमारा संगठन तत्पर है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के निर्देशानुक्रम में एस.पी.मिश्र ने जिलाध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बी.एस.परिहार, उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन, विष्णु कुमार, इसराइल अंसारी, इंम्तियाज को भी जिला उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर मुन्ना को महामंत्री, आशीष शर्मा संयुक्त मंत्री महिला विंग संयोजक पिंकी सिंह को नियुक्त किया। बैठक में विशेष अतिथि मुकेश पाण्डेय, अमित पाण्डेय समेत सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।