: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन
Tue, May 21, 2024
बहराइच। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर भीम आर्मी पदाधिकारियों ने मंगलवार को शहर के अम्बेडकर पार्क में धरना दिया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिला संयोजक ने कहा कि हुजूरपुर के भूपानी निवासी संदीप गौतम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी नहीं गिरफ्तार किए गए। वहीं विशेश्वरगंज, हरदी व बौण्डी में भी मारपीट के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान नरेन्द्र कुमार भानु, राधेश्याम, भीम कुमार, चन्द्र भाष्कर, रामू आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफास, दो गिरफ्तार
Tue, May 21, 2024
03 बोलेरो, 01 मोटर साइकिल व 01 अल्टीनेटर बरामद
बहराइच। मोतीपुर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा दो दिन पूर्व नानपारा से चोरी हुई बोलेरों का राजफास करते हुए तीन बोलेरो बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक बाइक व एक अल्टीनेटर भी बरामद किया गया। आरोपी गाड़ी को नेपाल ले जाते समय पुलिस द्वारा उनको धर दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि बीते 19 मई की रात्रि नानपारा कस्बे से दो बोलेरो वाहन चोरी कर लिए गए थे। जिसकी बरामदगी के लिए कोतवाली नानपारा में मुअसं. 259/24 व 260/24 धारा 379 के तहत मामला पंजीकृत कर नानपारा पुलिस व स्वाट टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा बोलेरो को नेपाल बेचने ले जाते समय कुर्मिनपुरवा बाईपास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो एक बोलेरो बरामद की गई। पूछतांछ के दौरान अभियुक्तों के निशानदेही पर मिहींपुरवा से दो अन्य चोरी की बोलेरो बरामद की गई। जबकि चोरी की एक बाइक व अल्टीनेटर भी उनके कब्जे से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र राम निवास उर्फ प्रहलाद निवासी तमोलीपुरवा थाना मोतीपुर व संजय पुत्र गंगा विशुन निवासी ग्राम चोरवा खमरिया थाना मुर्तिहा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग वाहन चोरी कर उसका नम्बर प्लेट बदल देते है तथा कलर पेंट करके नेपाल ले जाकर बेच देते है। अभियुक्तों के विरूद्ध पहले से ही नानपारा व मोतीपुर थाने में कई मामले दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नानपारा राकेश कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी अनुज त्रिपाठी, चौकी प्रभारी राजाबाजार नितिन उपाध्याय, चौकी प्रभारी गुरघुट्टा पूर्णेश नरायन पाण्डेय, चौकी प्रभारी कस्बा दीपक सिंह, मुख्य आरक्षी रविशंकर पाण्डेय स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी विनय, मुख्य आरक्षी आनन्द, आरक्षी आदर्श भट्ट, आरक्षी देवेन्द्र कुमार, आरक्षी शिवओम अग्निहोत्री, मुख्य आरक्षी राजू सिंह सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी करुणेश शुक्ला सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी प्रदीप कुशवाहा, आरक्षी नितिन अवस्थी, आरक्षी आनंद उपाध्याय, आरक्षी दिवाकर सिंह थाना कोतवाली नानपारा शामिल रहे।
: फर्जी फेसबुक एकाउन्ट बनाकर जाति विशेष के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
Mon, May 20, 2024
चुनाव में सपा प्रत्याशी को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी फेसबुक एकाउन्ट बनाकर अपनी ही जाति के विरूद्ध की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
बहराइच। फर्जी फेसबुक एकाउन्ट बनाकर चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से जाति विशेष के विरूद्ध की गई टिप्पणी पर दर्ज हुए मुकदमें के बाद गोण्डा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शैलेन्द्र कुमार उर्फ पवन कुमार चौबे पुत्र भरत चौबे निवासी उधरना ठकुराइन थाना विशेश्वरगंज को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि तीन दिन पूर्व सूरज सिंह कलहंस के नाम से आरोपी ने फर्जी फेसबुक एकाउन्ट बनाकर अपनी ही जाति के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ताकि चुनाव में सपा प्रत्याशी को इसका लाभ मिल सके तथा चुनाव में सपा प्रत्याशी के पक्ष में ब्राहम्ण मतों का धु्रवीकरण हो सके। फेसबुक पर हुए पोस्ट के बाद मचे बवाल को लेकर कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी करन भूषण सिंह के निर्वाचन अभिकर्ता महेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के गोण्डा कोतवाली नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली नगर गोण्डा पुलिस व साइबर सेल की जांच के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा सोमवार को आरोपी शैलेन्द्र कुमार उर्फ पवन कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से विस्तृत पूछतांछ की जा रही है। आरोपी द्वारा पोस्ट करने के बाद अपना मोबाइल तोड़ दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी से पूछतांछ जारी है।