: बाजार जा रही युवतियों पर हमले के छह आरोपी गिरफ्तार
Mon, Jul 22, 2024
पकड़े गए आरोपियों के पास से चाकू, बोगदा व डण्डा बरामद
बहराइच। बाइक से बाजार जा रही युवतियों के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के बाद मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने हमले के पाँच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला मीडिया में आने के बाद सभी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। गौरतलब हो कि कोतवाली नानपारा क्षेत्र की तीन युवतियां बाइक से सावन माह का कपड़ा खरीदने के लिए सोमवार शाम बाजार जा रही थी। तभी बोधवा चौराहे पर मांस काट रहे चिकवा ने गलत इशारा किया था। जिसका युवतियों ने विरोध किया था तो मांस काट रहे लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिसमें सभी घायल हो गईं। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने हमले के पांच आरोपियों सलमान कुरैशी पुत्र कलीम कुरैशी, असलम कुरैशी पुत्र कलीम कुरैशी, इब्राहिम पुत्र हलीम, हलीम कुरैशी पुत्र रज्जब अली, गुलफान पुत्र चंगुल उर्फ नईम व. रहीश पुत्र हनीफ उर्फ बरसाती निवासी ग्राम बोधवा थाना कोतवाली नानपारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त चाकू दो अदद, बोगदा एक अदद व तीन अदद डण्डा बरामद किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक संदीप द्विवेदी, हे.का.अबरार खां, हे.का.रामप्रताप सिंह, हे.का.इन्द्रासन यादव, का.पंकज कुमार, का. अवधेश गौड शामिल रहे।
: पैमाईश से सम्बन्धित प्रकरणों में शिथिलता पर निलम्बित हुए राजस्व निरीक्षक
Mon, Jul 22, 2024
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 316 शिकायतों में से 36 का हुआ निस्तारण
डीएम की अध्यक्षता में महसी में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच। तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव के स्तर पर पैमाईश से सम्बन्धित कई प्रकरण लम्बित पाये जाने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का निस्तारण समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ करें। जनसमस्याओं के निस्तारण अनावश्यक हीला-हवाली को अत्यन्त गम्भीरता के साथ लिया जाएगा। डीएम ने निर्देश दिया कि न्यायालय द्वारा निर्णित प्रकरणो में समय से पैमाइश सुनिश्चित की जाय। डीएम ने सचेत किया कि ऐसे प्रकरणों में यदि किसी प्रकार के विलम्ब की शिकायत मिलती है तो सम्बन्धित को निलम्बित करने की कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण से मुक्त कराये गये मार्गों, सार्वजनिक स्थानों इत्यादि पर दोबारा कब्ज़े की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाय। डीएम ने कहा कि रास्ते के विवाद से सम्बन्धित मामलों का थाना दिवस के माध्यम पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह, ए.सी.एम.ओ. डॉ. राजेश कुमार, पीडी डीआरडीए अरूण कुमार सिंह, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, अधि.अभि. जल निगम कमला शंकर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ महसी हेमन्त यादव, तेजवापुर की अनुष्का, फखरपुर के अजय कुमार सिंह व शिवपुर के राजेन्द्र कुमार सहित बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 29 में 05, कैसरगंज में 82 में 08, पयागपुर में 76 में 05, महसी में 91 में 14, मिहींपुरवा में 15 में 02 तथा तहसील सदर में प्राप्त 23 प्रार्थना-पत्रों 04 को निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील पयागपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का मण्डलायुक्त देवीपाटन गोण्डा शशि भूषण लाल सुशील ने औचक निरीक्षण तथा जनसमस्याओं की सुनवाई की।
: हत्या कर युवक का फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
Mon, Jul 22, 2024
पयागपुर, बहराइच। युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। सुबह जब विद्यालय के शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। ग्रामीणों के साथ मौके पर देखा तो झाड़ियां में शव पड़ा पाया गया। जिस पर सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। गौरतलब हो कि गोंडा जिले के जयनगरा गांव निवासी श्याम जी 37 पुत्र अयोध्या जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटीहाट में सात वर्ष से रहते थे। गांव में इकौना मार्ग पर उनका निवास था। सोमवार सुबह प्राथमिक विद्यालय पहलवारा के शिक्षक स्कूल पहुंचे तो कुछ दूरी पर उन्हें सड़ांध आने की जानकारी हुई। ग्रामीणों के साथ सभी ने झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय, सीओ हीरा लाल फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। शव की पहचान ग्रामीणों ने की। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। खून भी निकल रहा था। इसके अलावा पास में शराब की बोतलें भी पड़ी मिली है। हत्या की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी ने पुलिस को जल्द घटना के खुलासे का निर्देश दिया है। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।