: चेकिंग के दौरान पकड़ी गई 20 करोड़ रूपये की चरस
Sun, Mar 19, 2023
कार से 50 किलोग्राम चरस, 2,98,000 हजार रूपये भारतीय बरामद
रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक कार से 50 किलोग्राम चरस व 2 लाख 98 हजार रूपये भारतीय बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो व मादक पदार्थ की तस्करी पर रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक मय हमराह पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा के पास से चेकिग के दौरान कार यूके 07 डीएम 3431 के चालक द्वारा कार खडा करके चला गया। सदिग्घ प्रतीत होने पर नारकोटिक डाग के सहयोग से गाडी की चेकिग की गयी। तो उक्त वाहन मे 50 किलोग्राम चरस व 2,98,000 भारतीय रुपये नकद बरामद हुआ। पकड़ी गई चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रूपये आंकी गई है। जिसके सम्बन्ध मे मुअसं. 0071/2023 धारा 8/20 एनीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक, एसएसआई रूदल बहादुर सिंह, एसआई अश्वनी कुमार पाण्डेय, हे.का.रवि सिंह, का.गोविन्द यादव, का.सूरज सिंह, का.भरत यादव, राहुल सिंह, म.का.राधा मिश्रा, एसआई एसएसबी भृगुनाथ प्रसाद, का.जुबराज प्रधान, का.राकेश कुमार डाग हेण्डलर, का.प्रनवेश देवनाथ, का.विरेन्द्र कुमार, म.का.रंजना, नेहा, साधना सिन्हा, शिव कुमारी जी समवाय रूपईडीहा 42वीं वाहिनी एसएसबी शामिल रहे।
: कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में गैण्डों के संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित
Sat, Mar 18, 2023
गैण्डों के संरक्षण के लिए दोनों राष्ट्रों की सीमा पर कार्यरत सुरक्षा एजेन्सियों से अर्न्तसमन्वय पर चर्चा
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज में शुक्रवार को मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक सुनील चौधरी की अध्यक्षता में गैण्डा संरक्षण के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में भा.व.से. (से.नि.)बी.एस.बोनाल एवं मुख्य वन संरक्षक/फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी बी.प्रभाकर, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग आकाश दीप बधावन व नेपाल राष्ट्र के चीफ वार्डन वर्दिया नेशनल पार्क, पुलिस अधीक्षक वर्दिया नेपाल, पुलिस अधीक्षक एपीएफ वर्दिया नेपाल, प्रभागीय वनाधिकारी वर्दिया नेपाल, सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक अधिकारी रमेश थापा वर्दिया नेपाल, चेयरपर्सन खाता कम्युनिटी फारेस्ट को-आर्डिनेशन कमेटी, डा.मुदित गुप्ता, डब्लूडब्लूएफ इण्डिया अमित शर्मा प्रमुख गैण्डा संरक्षण कार्यक्रम, डब्लूडब्लूएफ इण्डिया, क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा मोतीपुर, उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरिजापुरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज ककरहा, रंेज मुर्तिहा, रेंज निशानगाड़ा, रेंज कतर्नियाघाट एवं ग्राम प्रधान आम्बा व वर्दिया उपस्थित रहे। बैठक में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में गैण्डों की उपस्थिति एवं नेपाल राष्ट्र से आवागमन के रूप में विस्तृत रूप से प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग द्वारा प्रस्तुति दी गई। कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में गैण्डा के संबंध में अपने विचार तथा खाता कारीडोर एवं सीमा क्षेत्रों में गैण्डा के आवागमन पर विस्तृत चर्चा की गई। गैण्डों के संरक्षण के लिए दोनों राष्ट्रों की सीमा पर कार्यरत सुरक्षा एजेन्सियों से अर्न्तसमन्वय पर चर्चा की गई। सीमावर्ती समुदायों को गैण्डा संरक्षण के प्रोत्साहन के लिए ग्राम प्रधानों से चर्चा की गई। गैण्डा संरक्षण के लिए स्थानीय समुदाय को जागरूक करने के लिए चर्चा की गई।। बैठक का संचालन संयुक्त रूप से डा.मुदित गुप्ता डब्लूडब्लूएफ व क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज कतर्नियाघाट द्वारा किया गया। मुख्य वन संरक्षक/फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी द्वारा सभा में आये हुए अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा का समापन किया गया।
: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 119 शिकायतों में से 11 का हुआ मौके पर निस्तारण
Sat, Mar 18, 2023
डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच। सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह मार्च के तृतीय शनिवार को तहसील सदर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसौदिया व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और समयबद्धत्ता के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उनकी पात्रता के अनुसार लाभान्वित भी किया जाय। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आईसीडीएस, प्रोबेशन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, राजस्व सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल लगाये गये थे। उल्लेखनीय है कि तहसील सदर बहराइच में 26 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों महसी में प्राप्त 19 में 01, मिहींपुरवा(मोतीपुर) में प्राप्त 25 में 01, कैसरगंज में प्राप्त 33 में 02, नानपारा में प्राप्त 07 में 01 तथा पयागपुर में प्राप्त 18 में 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।