: डीएम ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्य का लिया जायज़ा
Sat, Nov 25, 2023
प्रा.वि. सिदरखी की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
बीएलओ मयंकर प्रताप के प्रयासों को सराहा
बहराइच । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत तृतीय विशेष अभियान तिथि के दौरान संचालित गतिविधियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-287 पयागपुर अन्तर्गत मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय एैनी अहलियापुर व सिदरखी का औचक निरीक्षण पुनरीक्षण कार्य का जायज़ा लिया। इस दौरान डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सिदरखी की व्यवस्थाओं को भी परखा। मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय सिदरखी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारी मयंकर प्रताप से प्रपत्र 06, 07 व 08 की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। बीएलओ ने बताया कि निरीक्षण के समय तक 03 अदद प्रपत्र 06 व 02 अदद प्रपत्र 07 प्राप्त हुए है। बीएलओ द्वारा यह बताये जाने पर उसके द्वारा ग्राम में घर-घर जाकर भी लोगों को पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी जाती है तथा प्रपत्र भी एकत्र किये जा रहे हैं। डीएम ने बीएलओ के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा वर्ग तथा दूसर जगह से ब्याह का ग्राम में आयी बहुओं के प्रपत्र 06 भरवाये जाने पर विशेष फोकस करें। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु ग्राम स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों, कोटेदार, ग्राम प्रधान व अन्य सम्बन्धित से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय। मतदान केन्द्र के निरीक्षण के पश्चात डीएम ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गुलिस्ता रिज़वी से विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या, आधारहीन बच्चों की संख्या, छात्र-छात्राओं की औसत उपस्थिति, खातों में धनराशि के अन्तरण व अन्य बिन्दुओं की बाबत जानकारी प्राप्त की। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 88 तथा औसत उपस्थिति लगभग 65 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापिका अनुप्रिया अवकाश पर हैं जबकि शिक्षा मित्र पुष्पा गुप्ता व विमला वर्मा उपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों मानक के अनुसार फल व दूध का वितरण किया जाता है। आज मेन्यू के अनुसार बच्चों को एम.डी.एम. में सब्ज़ी-चावल परोसा गया है। गुलिस्ता रिज़वी द्वारा यह बताये जाने पर कि 10 बच्चे ऐसे हैं जिनका आधार अभी नहीं बना है। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रयास कर अवशेष बच्चों का शीघ्र की आधार कार्ड बनवा दिया जाय। इसी प्रकार मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय एैनी अलहियापुर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारी रमेश से प्रपत्रों की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि गया कि निरीक्षण के समय तक 05 अदद प्रपत्र 06 व 01 अदद प्रपत्र 07 प्राप्त हुए है। यहां पर भी डीएम ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक अर्ह नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराये जाने हेतु ग्राम स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों, कोटेदार, ग्राम प्रधान व अन्य सम्बन्धित से भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त किया जाय। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज अमन वर्मा मौजूद रहे।
: 72वीं जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा सम्पन्न
Fri, Nov 24, 2023
बहराइच। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल जगत फाउंडेशन, खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 72वीं जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उदघाटन किया। इस अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन रतन गुप्ता, उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार व रोहित सिंह, जीवन रक्षक राकेश पासवान, फुटबाल प्रशिक्षक मनोज पाल, एथलेटिक्स के मनीष कुमार बघेल, ताइक्वाण्डो के विनोद कुमार खेलो इण्डिया प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पाण्डेय सहित एज़ाज अली, विवेक रावत तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा कार्यक्रम अन्तर्गत बहराइच में कबड्डी, 100, 200, 400 मीटर दौड, खो खो, हॉकी, ताइक्वांडो, बालक बालिका जूनियर वर्ग में वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का आहवान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर भी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि खेलने से मानव शरीर निरोगी व स्वस्थ रहता है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। श्री त्रिपाठी ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को अच्छी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की सीख दी। खेल जगत फाउंडेशन के श्री गुप्ता ने मेजर ध्यान चंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की।
: गैंगरेप के दूसरे आरोपी को पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से पकड़कर भेजा जेल
Fri, Nov 24, 2023
गैगरेप का दूसरा आरोपी सोनू उर्फ पचासा के रूप में हुई पहचान
बहराइच। बीते दिनों हुई युवती से गैगरेप की घटना में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। जबकि उसके साथी को पुलिस ने पहले ही पकड़ कर जेल भेज चुकी है। बीते 17 नवम्बर को वादिनी मुकदमा श्रीमती ममता देवी पत्नी शिवकुमार निषाद निवासिनी ग्राम फतेहपुर विसैधा थाना जरवलरोड द्वारा सूचना दिया कि उसकी लडकी अपराजिता (काल्पनिक नाम) उम्र करीब 21 वर्ष जो घर से अपने मामा के घर हुजूरपुर गयी थी। 16 नवम्बर को वह अपने मामा के घर से अपने घर ग्राम विसैधा थाना जरवलरोड आ रही थी लडकी देर रात घर तक नही पहुँची तो हम लोग उसकी तलाश करना शुरू किया परन्तु वह नही मिली। 17 नवम्बर को सुबह करीब 07 बजे मेरी लडकी ने किसी के फोन से मेरे भाई श्रवण के फोन पर काल की और घटना के सम्बन्ध में बताया कि कुछ लोगों ने मेरे साथ गलत काम किया है। इस पर हम लोग तुरन्त जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस की दी। वादिनी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मुअसं. 376/342 के तहत अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया गया तथा उन्हें अलग-अलग टास्क दिए गए। गठित टीम द्वारा शहर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण कया गया। जिससे घटना में प्रयुक्त टैम्पों की पहचान की गई। पीडिता की निशादेही पर घटनास्थल का चिन्हांकन कर घटनास्थल से महत्वपूर्ण तथ्य संरक्षित किये गए। जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया। विवेचना से अभियुक्त सोनू उर्फ पचासा पुत्र अली हसन निवासी नई बस्ती हसन नगर सलारगंज थाना दरगाह शरीफ व बबलू पुत्र अली अहमद निवासी नई बस्ती हसन नगर सलारगंज थाना दरगाह की घटना में संलिप्तता पायी गयी है। पुलिस ने बीते 21 नवम्बर को अभियुक्त बबलू पुत्र अली को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया था। जबकि मुख्य आरोपी सोनू उर्फ पचासा पुत्र अली हसन निवासी नई बस्ती हसन नगर सलारगंज थाना दरगाह शरीफ को नेपाल बार्डर के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक हेमन्त सिंह, हे.का.नागेन्द्र प्रसाद, का.मुकेश यादव, का.सुरेन्द्र वर्मा शामिल रहे।