: ग्राहकों व बैंकों के बीच बेहतर हो ताल मेलः कुंवर करनवीर
Mon, Dec 11, 2023
पंजाब नेशनल बैंक का एमएसएमसी व एनआरपी कैम्प आयोजित
बहराइच। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बहराइच एवं श्रावस्ती जनपद के समस्त शाखाओं द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी ़ऋणों के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। सभी शाखाओं के एनपीए खाताधारकों का समाधान करते हुए एक मुश्त समझौते द्वारा निस्तारण कराया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कंुंवर करनवीर सिंह रहे। उन्होंने बैंकों व ग्राहकों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि ग्राहकों की समस्याओं का निस्तारण बैंकों को प्राथमिकता के साथ करना चाहिए। ताकि ग्राहक व बैंक के बीच बेहतर समन्वय बना रहे। इस दौरान कार्यक्रम में लखनऊ अंचल के अंचल प्रमुख मृत्युजय, सीतापुर मण्डल के मण्डल प्रमुख डी.के.झा सहित समस्त शाखाओं के शाखा प्रबन्धक, अन्य बैंक स्टाफ व ग्राहक मौजूद रहे।
: एकघरा में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर
Mon, Dec 11, 2023
बहराइच। योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से आमजन में जागरुकता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से 15 नवम्बर से 26 जनवरी तक संचालित होने वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा अन्तर्गत 10 दिसम्बर को विकास खण्ड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत एकघरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं व्यक्तिगत शौचालयों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, मनरेगा में 100 मानव दिवस का कार्य करने वाले श्रमिकों को प्रशस्ति पत्र, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, पुष्टाहार वितरण एवं 6 माह के बच्चों का अन्नप्रासन के साथ-साथ अन्य योजनाओं से भी लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर एल.ई.डी. वैन के माध्यम से भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार आमजन को योजनाओं की पात्रता इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। शिविर को सम्बोधित करते हुए सीडीओ रम्या आर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत सरकार की मंशानुरूप अभियान के तहत आमजन को जोड़ा जाय ताकि लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी हो सके। सीडीओ ने कहा कि आयोजन के पीछे भारत सरकार की मंशा है कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े सभी पात्र असंतृप्त लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन में खुशहाली लायी जा सके। उन्होंने जिले के अधिकारियों का आहवान किया कि पूर्व आयोजित किये गये सेवा से संतृप्तिकरण अभियान के अनुभव का लाभ उठाते हुए शिविरों का आयोजन इस प्रकार से करें कि जिले के सभी वंचित पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। शिविर के दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, एनआरएलएम, शिक्षा, समाज कल्याण, कृषि, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आये हुए लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाये गये शिविर में एमडीएम मेन्यू तथा उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों, पुस्तकों, हस्तनिर्मित टी.एल.एम. मॉडल, बच्चों द्वारा तैयार किये गये मतदाता जागरूकता स्लोगन का प्रदर्शन किया गया। शिविर के अन्त में मौजूद लोगों को भारत संकल्प की शपथ भी दिलायी गयी।
: एक किलो चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
Sun, Dec 10, 2023
पकड़ी गई चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रूपये
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा स्थित एसएसबी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक नेपाली चरस तस्कर के पास से 01 किलोग्राम चरस बरामद किया गया। पकड़ी गई चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ.नि. विजय कुमार मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को समय 19.30 बजे अभियुक्त गोविन्द चलाउने पुत्र दर्द चलाउने निवासी ग्राम व पोस्ट बारेकोट जिला जाजरकोट राष्ट्र नेपाल को संयुक्त चौकिंग के दौरान 01 किलो अवैध चरस के साथ एसएसबी चौक पोस्ट रूपईडीहा से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना रूपईडीहा पर मुअसं. 429/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त न्यायालय सदर रवाना किया गया। गिरफ्तारी उ.नि.विजय कुमार, उ.नि.जितेश कुमार सिंह, हे.का.रवि सिंह, का.धीरज कुमार, का. राहुल सिंह प्रथम, का. हेमन्त कुमार थाना रुपईडीहा व एसएसबी एएसआई सुजीत कुमार दास, एचसी रोशन लाल, एचसी अनूप कुमार पाठक, सीटी धनेश्वर पाटिल, राजकपूर, अरविन्द यादव, रानी कुमारी, निजारा, रोशनी बेन, यादव सुरेन्द्र जगदीश प्रसाद (डाग हेण्डलर) शामिल रहे।