: फांसी लगाकर एसएसबी जवान ने दी जान
Fri, Mar 8, 2024
नानपारा, बहराइच। अपने आवास में छत पर लगे पंखे की कुड़ी से लटक कर एसएसबी जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रूपईडीहा मार्ग स्थित एसएसबी अगैया की है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय व कोतवाल मिथलेश राय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की व शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया। ज्ञातव्य हो कि बागपत जिले के थाना छपरौली अंतर्गत राठौरा गांव निवासी रवि आर्या 35 की तैनाती एसएसबी 42वीं वाहिनी में थी। उनका आवास नानपारा कोतवाली अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय में है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह एसएसबी जवान अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो अन्य साथियों ने आवाज लगाई। आवाज के बाद भी कोई मामला सामने न आने पर अन्य जवानों ने कमरे में देखा तो रवि आर्या पंखे में फंदे से लटकता मिला। इस पर हड़कंप मच गया। सभी ने जवान के आत्महत्या की जानकारी कमांडेंट को दी। कमांडेंट मौके पर पहुंच कर मृतक जवान के घर सूचना दी। कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय और सीओ राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंचे। सभी ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एसएसबी जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या क्यों की, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिवार के लोगों को बागपत में सूचना दे दी गई है।
: 70 लाख रूपये की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार
Thu, Mar 7, 2024
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक नेपाली युवक को 1 किलो 708 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा गया। पकड़ी गई चरस की अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 लाख रूपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ.नि.अशोक कुमार मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार को एक नेपाली चरस तस्कर को 1.708 किलो चरस के साथ पचपकडी पिलर संख्या 652/9 भारतीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए चरस तस्कर की पहचान बाल बहादुर पुत्र स्व. पुष्कर बहादुर विकर निवासी वंशीगढी रामपुर जिला बाके राष्ट्र नेपाल के रूप में की गई। जिसके सम्बन्ध मे थाना रूपईडीहा पर मुअसं. 116/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी पुलिस टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार, का.शंशाक गौड़, एसएसबी निरीक्षक कुमार ऋतुराज, राजेश कुमार राय, इन्द्रराज सिंह गुर्जर, अमित कुमार शामिल रहे।
: आपसी भाईचारे के साथ मनाये त्यौहारः डीएम
Thu, Mar 7, 2024
त्यौहारों के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता
कानून एवं शान्ति व्यवस्था से खिलवाड करने वालों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई
मौन रख कर डॉ. मोहम्मद आलम सरहदी को दी गई श्रद्धांजलि
सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से होगी निगहबानी
बहराइच। जनपद में आसन्न त्यौहारों महाशिवरात्रि, होलिका दहन, रंगों का पर्व होली एवं ईद त्यौहार को सौहाद्रपूर्ण पूर्ण वातावरण में शान्ति पूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक अत्यन्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई जिसमें जिला प्रशासन के साथ साथ मौजूद सभी संभ्रान्त नागरिकों ने आशा व्यक्त की कि पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी जनपद में होली का त्यौहार मिसाली भाई-चारे के साथ मनाया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर समुचित साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल इत्यादि के लिए माकूल बन्दोबस्त किये जायेंगे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि आसन्न त्यौहारों के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के लिए फाल्ट को समय से दुरूस्त कराएं। डीपीआरओ व नगर निकायों के ई.ओ. को निर्देश दिये गये कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व फागिंग इत्यादि कराई जाय। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, ग्रामीण डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर सहित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सम्बन्धित विभागीय अधिकारी, धर्मगुरू, गणमान्य एवं संभ्रान्तजन तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। बैठक में पीस कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मोहम्मद आलम सरहदी को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी।