ब्रेकिंग

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गईं जागरूकता रैली

दो चाकू व बोगदा बरामद

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Ad

: बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने में जुटें कार्यकर्ता

रूपईडीहा, बहराइच। स्थानीय भाजपा शक्ति केंद्र रंजीत बोझा के सभी बूथों पर सत्यापन कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र ने बताया कि निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर कई अभियान संचालित हैं। इनमें बूथ सशक्तीकरण एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसी के तहत बूथ सत्यापन कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन अपने अभियानों की समय-समय पर समीक्षा करता है। इसी के तहत एक से छह अप्रैल तक बूथों पर बनाई गई समितियों का सत्यापन किया जाएगा। बूथ सत्यापन अधिकारी मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भीमसेन मिश्रा ने कहा कि बूथ पर कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही विजय का मार्ग प्रशस्त होता है, जिसके बल पर भाजपा की सरकार केन्द्र व राज्य में सरकार बनाती हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भीमसेन मिश्रा, बूथ सत्यापन अधिकारी, मंडल महामंत्री प्रह्लाद वर्मा, बूथ अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, बूथ अध्यक्ष अशोक मिश्रा, रीना पाठक, राजेश गुप्ता, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें