दिव्यांगजनों को वितरित किये गये सहायक उपकरण : दिव्यांगजनों के उज्जवल भविष्य की कामना की
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Dec 3, 2025
बहराइच। विष्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विकास भवन परिसर में आयोजित शिविर में पूर्व सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोड़, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल व सदर विधायक प्रतिनिधि शिवम जायसवाल ने चिन्हित पात्र दिव्यांगजन को 20 नग ट्राईसाइकिल, 20 जोड़ी बैषाखी, 08 नग व्हीलचेयर व 02 नग श्रवण यंत्र(कान मशीन) का वितरण करते हुए दिव्यांगजनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अन्त में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन