ब्रेकिंग

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गईं जागरूकता रैली

दो चाकू व बोगदा बरामद

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Ad

: पत्नी का हत्यारा पति जेल रवाना

मोतीपुर, बहराइच,। थाना मोतीपुर अन्तर्गत उर्रा कबेलपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने बीते 24 मार्च को पत्नी की पिटाई कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को घर के सामने बने नाले में दफना दिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबेलपुर निवासी प्रदीप बोट का बीते 24 मार्च को पत्नी शर्मावती से विवाद हुआ। प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 हजार रूपये न देने पर पति प्रदीप ने अपनी पत्नी की लाठी से पिटाई कर दी। इसके बाद गला दबा कर हत्या कर दिया। पत्नी की मौत होने पर प्रदीप ने उसे घर के सामने बने नाले में गाड़ दिया था। 25 मार्च की सुबह बारिश होने पर शव दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें