ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

भेड़िए के हमले 04 वर्षीय बालिका घायल : भेड़िए के आतंक से ग्रामीण दहशत में

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Dec 5, 2025

कैसरगंज, बहराइच। क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीच-बीच में भेड़िये द्वारा हमला करने की घटनाएं होती रहती हैं इसके बावजूद इस पर रोक नहीं लगाई जा पा रही है। कैसरगंज क्षेत्र के गोडहिया नंबर 3 के बबुरी गांव निवासी रमेश कुमार यादव की 4 वर्षीय लड़की शिवांशी घर के बरामदे में लेटी हुई थी। प्रातः काल 5 बजे भेड़िया अंदर घुस आया और शिवांशी को उठाने की कोशिश करने लगा। बच्ची की आवाज सुनकर पूरा परिवार इकट्ठा हो गया और शोर मचाने लगा। इसके बाद भेड़िया खेत की ओर भाग गया। भेड़िए के हमले से शिवांशी घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु लाया गया। लड़की के शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं। इस तरह लगातार हो रहे हमले से ग्रामीण काफी भयभीत हैं। वन विभाग की टीम के मौजूद होने के बावजूद इस तरह के हमले पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें