तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार : बछड़े को जबड़े में दबोचकर ले जाते तेंदुए का वीडियो हो रहा वायरल
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Dec 2, 2025
बहराइच। कतर्नियाघाट इलाके में रात के अंधेरे में एक तेंदुए ने बछड़े को अपना शिकार बना डाला। इस दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों के वाहन की रोशनी जैसे ही तेंदुए पर पड़ी तो नजारा देख वाहन चालक ने अपनी कार फौरन रोक दी। इस घटना की स्पअम तस्वीर अपने मोबाईल कैमरे में कैद कर ली, जो वीडियो अब सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कतर्नियाघाट क्षेत्र अंतर्गत बिछिया बीट के अम्बा घाट का है। जहां कार सवार राहगीर ने रात के समय अपने सफर के दौरान इस क्षण को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया है। जिसका वीडियो साफ दिखाई दे रहा है कि अचानक जंगल से निकलकर एक तेंदुआ सड़क किनारे बैठी गाय के बछड़े पर झपटता है। और फिर कुछ ही मिनट में तेंदुआ बछड़े को अपने जबड़े में दबोचकर उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाता है। घटना इतनी तेजी से होती है कि वीडियो बनाने वाला शख्स भी तेंदुए के हमले को देख कार के अंदर स्तब्ध रह जाता है। वहीं जंगल के अंदर गाय के बछड़े का शिकार कर ले जा रहे वनराज का वीडियो अब सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन