ब्रेकिंग

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गईं जागरूकता रैली

दो चाकू व बोगदा बरामद

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Ad

: जंगल किनारे नरकुल काट रहे युवक पर बाघ का हमला, मौत

बहराइच। बाघ के हमले में जंगल के किनारे नरकुल काट रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों ने युवक का क्षत विक्षत शव घटनास्थल से बरामद किया है। वहीं घटना की सूचना पर दो अलग-अलग रेंजों पर तैनात वन विभाग की टीम पहुची है। जनपद बहराइच में लखीमपुर की सीमा पर बाघ ने नरकुल काटने पहुचे एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर जिले के अमीरखांपुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र प्रकाश रविवार सुबह करीब 8 बजे अपने कुछ साथियों के साथ खैरटिया व मंझरा के बीच सड़क के किनारे नरकुल काटने पहुचा था। तभी बाघ ने उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। साथियों ने शोर मचाते हाका लगाते हुए बाघ के चंगुल से शव को बरामद किया है। घटना बहराइच कतर्नियाघाट रेंज व लखीमपुर के बेलरायां रेंज के सीमा पर घटी है। रेंजर कतर्नियाघाट रामकुमार ने बताया कि बेलरायां और कतर्नियाघाट की टीम घटनास्थल पर पहुची। मौके पर पहुचने के बाद घटनास्थल रेंज तय कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना को मिलाकर 10 दिनों के भीतर मंझरा के आसपास घटने वाली बाघ की आधा दर्जन के करीब घटनाएं हो चुकी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें