ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

नील गाय शिकार में तीन गिरफ्तार : तीन बाइकें, भाला व बांका बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Dec 6, 2025

कैसरगंज, बहराइच। प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज बुजेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा एक नील गाय को भाले व बांके से मारकर शिकार किया गया था। इस सूचना पर वन विभाग एवं संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण अतीक अहमद पुत्र शान मोहम्मद निवासी ग्राम भखरौली मुंगेशपुर, सुपसिर पुत्र मोबारकर निवासी ग्राम भखरौली कोठार व वसीम पुत्र अब्दुल मुतल्लिफ निवासी भखरौली मुंगेशपुर कोठार थाना कैसरगंज को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से भाला, बांका व तीन बाइकों को बरामद किया गया। उक्त के सम्बंध में मुअसं. 369/2025 धारा 9/39/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि.संजीत कुमार सिंह, हे.का.संजय कुमार यादव, डिप्टी रेंजर राम विनोद यादव वन विभाग, दैनिक श्रमिक विशाल सिंह वन विभाग शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें