विद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव एवं पुरा छात्र सम्मेलन : शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Dec 4, 2025
बहराइच। रिसिया थाना अन्तर्गत राजकीय हाई स्कूल किशनपुर माफी में गुरुवार को वार्षिकोत्सव व पुरातन छात्र सम्मेलन के अन्तर्गत विविध कार्यक्रमों का संचालन करते हुए वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार विवरण का आयोजन किया गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया गया। वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार विवरण बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित व सरस्वती वन्दना कर किया। उक्त विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों, शैक्षणिक क्षेत्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की। बदलते हुए समय की चुनौतियों के अनुरूप सही दिशा चुनने के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया और छात्रों को अपनी इच्छानुरूप एवं योग्यता के आधार पर लक्ष्य हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका कल्पना द्वारा मिशन शक्ति अनतर्गत पांचवा चरण 22 सितम्बर से 24 दिसम्बर के मध्य संचालित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें मुख्य रूप से मिशन शक्ति केन्द्र, वीमेन पावर लाइन-1090, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला अपराधो पर त्वरित कार्यवाही, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा आदि योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर सहायक अध्यापिका मीनाक्षी, अभिभावक गण एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन