ब्रेकिंग

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गईं जागरूकता रैली

दो चाकू व बोगदा बरामद

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Ad

: राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति मे सत्यम सिंह को मिला प्रथम स्थान

बहराइच। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा सन 2008 से राष्ट्रीय योग्यता छात्रवृत्ति का आयोजन किया जाता है। बेसिक शिक्षा अधिकारीएवं खंड शिक्षा अधिकारी फखरपुर के निर्देशन में विकास खंड फखरपुर के कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया और सफलता प्राप्त की। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को 1000 प्रति माह 4 साल तक देकर उनकी इंटर तक की पढ़ाई में सहूलियत प्रदान करना है। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय गजाधरपुर के 10 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। जिसमें सत्यम सिंह ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही साथ जयप्रकाश, सानिया बानो, मोहम्मद जीशान, रविंद्र यादव, रन्नो तथा पुष्पा यादव ने शीर्ष 20 में अपना स्थान सुरक्षित किया। प्राथमिक विद्यालय गजाधरपुर के प्रत्येक वर्ष इस परीक्षा में चयनित होते हैं संविलियन विद्यालय शरद पारा के 10 उच्च प्राथमिक विद्यालय बमियारी के तीन छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया। इस अवसर खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव ने विकास खंड के सभी विद्यालयों से चयनित सभी 24 छात्र-छात्राओं एवं उनके गुरुजनों को बधाई देते हुए कहा कि विकास खंड फखरपुर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने बताया कि उनकी इस सफलता से उनके परिवार के लोग और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें