ब्रेकिंग

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गईं जागरूकता रैली

दो चाकू व बोगदा बरामद

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Ad

बीसी संचालक पर हमला कर लूटे 85 हजार : पुलिस मामले की गंभीरता से कर रही जांच

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 1, 2026

बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में रविवार देर सायं एक बीसी बिजनेस (करेस्पान्डेंट) संचालक पर हमला कर 85 हजार रूपये नगद लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। चिलबिला निवासी अनुराग सिंह इंडियन बैंक के बीसी संचालक है। रविवार को वह रात्रि करीब 9 बजे एटीएम से 85 हजार रूपये निकालकर अपने गांव लौट रहे थे। जब अनुराग सिंह हाजी मोहम्मद डिग्री कालेज के पास पहुंचे तभी पीछे से बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर वार कर उन्हें बाइक से गिरा दिया और उनके पास रखे 85 हजार रूपये नगद लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल अनुराग ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़नेका प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें