ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

आनलाइन हाजिरी के विरोध में पंचायत सचिवों का धरना-प्रदर्शन : पंचायत सचिवों ने धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Dec 5, 2025

कैसरगंज/फखरपुर, बहराइच। विकास खंड कैसरगंज मुख्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने सरकार के आनलाइन उपस्थिति के आदेश के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपकर इस पर तुरंत रोक लगाये जाने की मांग की। ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को दिए ज्ञापन में कहा है कि वह मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध कराए अन्य विभागों के भी कार्य कर रहे हैं जो की पूरी तरह से अव्यावहारिक है। इसी तरह 3 नवंबर के क्रम में विभिन्न जनपदों में सचिव ग्राम पंचायत के रूप में कार्यरत कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति अंकित करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं जो पूरी तरह से अनुचित है। ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव ग्राम पंचायत कार्यालय के अध्यक्ष के रूप में कार्य संपादित करता है जिस प्रकार क्षेत्र पंचायत कार्यालय अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं तथा जिला स्तर पर अनेक अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में कार्यालय अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। जिला स्तर अथवा क्षेत्र पंचायत स्तर पर किसी भी कार्यालय में कार्यालय अध्यक्ष की उपस्थिति अंकित करने का कोई प्रावधान प्रचलन में नहीं है। समस्त सरकारी कर्मचारी पर एक समान उपस्थित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। ग्राम पंचायत अधिकारियों का कहना है कि अगर इस पर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो वह कई चरणों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कृष्ण मोहन त्रिपाठी अध्यक्ष ग्राम विकास ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति कैसरगंज, ग्राम पंचायत सचिव हनुमत सिंह, गुलाबचंद, राजेश्वर प्रसाद, राकेश कुमार वर्मा, सौजन्य मिश्रा, योगेश कुमार, पंकज मौर्या, रामप्रवेश, उत्कर्ष श्रीवास्तव, आशीष सोनकर, किशन श्रीवास्तव, आशीष कुमार सहित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। वहीं शुक्रवार को फखरपुर ब्लाक मुख्यालय पर आनलाइन हाजिरी के विरोध मे ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी प्रतीक सिंह को सौंपा। ग्राम विकास संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया की नई प्रणाली में तकनीकी खामियां हैं जो दैनिक कार्यों को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। ग्राम पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष भीम सिंह कुशवाहा ने बताया कि उन पर थोपे जा रहे गैर-विभागीय कार्य ग्रामीण विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर डाल रहे हैं। सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो ब्लॉक मुख्यालय पर लगातार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, दिलीप सिंह, पंकज मिश्रा, निधि सिंह, मगन बिहारी, अविनाश शर्मा, विजय कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें