ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

तंबाकू मुक्त समाज बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी : तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Dec 2, 2025

बहराइच। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। सीएमओ डा. संजय कुमार की उपस्थिति में मुख्य अतिथि एनटीसीपी कार्यक्रम के स्टेट नोडल अधिकारी डा. मुकेश मातनहेलिया एवं विशिष्ट अतिथि यूपीवीएचए कार्यकारी निदेशक विवेक अवस्थी रहे। कार्यक्रम में जिले के आरबीएसके कार्यक्रम के समस्त चिकित्साधिकारी, तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम, एनपी एनसीडी कार्यक्रम की टीम व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएमओ डा. संजय कुमार ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के समस्त स्कूलों को तंबाकू मुक्त करने के साथ नई पीढ़ी को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणाम और हानि के विषय मे जानकारी देना है। एनटीसीपी कार्यक्रम के स्टेट नोडल डा. मुकेश मातनहेलिया ने कहा कि तंबाकू सेवन के कारण कैंसर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और फेफड़ों की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर 12 से 30 वर्ष की उम्र में युवा तेजी से नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जो समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है। यूपीवीएचए कार्यकारी निदेशक विवेक अवस्थी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा तंबाकू नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों और दंड की घोषणा की गई है। एनपी-एनसीडी के नोडल अधिकारी डा. संदीप मिश्रा ने बताया कि तंबाकू सेवन का सबसे अधिक दुष्प्रभाव स्कूली बच्चों एवं युवाओं पर पड़ रहा है। बच्चों और अवयस्कों को तंबाकू सेवन की लत से बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है कार्यक्रम का संचालन कर रहे एनपीएचसीई के डा. पारितोष तिवारी ने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज बनाने के लिए हर व्यक्ति को सामूहिक प्रयास एवं सहयोग करने की आवश्यकता है। इसके लिए टोल फ्री नम्बर 1800112356 पर संपर्क कर सकते है। डीएचईआईओ बृजेश सिंह ने बताया कि लोगों को तंबाकू छोड़ने में मदद करने के लिए जिला चिकित्सालय में तम्बाकू उन्मूलन केंद्र स्थापित किए गए है। इस मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट रियाजुल हक, एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, डीईओ मोहम्मद हारून, शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें