ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

देश की मंडियों में लागू होगी समान टैक्स व्यवस्थाः सुनील सिंधी : उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष ने की घोषणा

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Dec 3, 2025

बहराइच। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंधी ने कहा कि देश की सभी मंडियों में जीएसटी की तरह समान टैक्स व्यवस्था लागू करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वदेशी अपनाने के नारे का असर है कि जीडीपी ग्रोथ इतना बढा कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। नवीन गल्ला मंडी बहराइच के सभागार आयोजित उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सिंधी ने कहा कि एक ऐप का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापारियों से सम्बंधित यह ऐप सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जुडा। इसके अतिरिक्त व्यापारियों से सम्बंधित नौ विभाग भी इससे सम्बद्ध हैं। व्यापारी अपनी समस्या को इस ऐप पर भेज सकते हैं जिस पर शीघ्र कार्यवाही होगी और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग को ध्यान में रख जीएसटी की तरह समान टैक्स व्यवस्था अवश्य लागू होगी जिसका सीधा लाभ व्यापारियों को मिलेगा। इसमें कुछ समय लग सकता है मगर व्यापारियों की यह मांग अवश्य पूरी होगी। श्री सिंधी ने कहा कि जीएसटी की नई व्यवस्था से लोगों को रोटी, कपड़ा व मकान का सपना साकार होगा। मोदी सरकार ने चार सौ सामानों को टैक्स फ्री कर दिया है और देश में दो टैक्स स्लैब लागू किया गया है। पिछले दिनों देश ने 22 लाख करोड़ का टैक्स अर्जित किया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वदेशी अपनाने के नारे से जीडीपी ग्रोथ इतना बढ़ा कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ दिया है। स्वदेशी सामानों से हर व्यक्ति का जुड़ना जरूरी है ताकि एक बार फिर भारत सोने की चिड़िया बन सके। डबल इंजन की सरकार में भय मुक्त व्यापार के साथ व्यापार के क्षेत्र में सरकारी हस्तक्षेप पर अंकुश लगा है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार ने अंग्रेज जमाने के 180 कानून रद्द किये है। इससे व्यापारियों को भी फायदा मिला है। बोर्ड देश भर के व्यापारियों से सीधा संवाद कर समस्याओं के समाधान में तत्पर है। श्री सिंधी ने कहा कि पहले गैर भाजपा सरकारों में भय का माहौल था और अब प्रदेश की योगी सरकार में व्यापारी भय मुक्त व्यापार करते है। व्यापारी कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र ने कहा कि बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंधी प्रधानमंत्री मोदी के पुराने सहयोगी और मित्र है। इनके माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान होगा। कार्यक्रम में बोर्ड के सदस्य सुनील पांडेय, निर्वतमान भाजपा अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, बृजमोहन मातनहेलिया, प्रमोद डालमियां, दीपक सोनी दाऊ, प्रेम जालान, विनोद टेकडीवाल, विमल डालमिया, सुरेश सुल्तानिया, दुर्गेश पाण्डेय, जगदीश प्रसाद लल्ला, सुनीत अग्रवाल, विजय केडिया, आदर्श अग्रवाल, अजय अग्रवाल, बबलू मलिक, अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें