हत्या का आरोपी गिरफ्तार : घर के बाहर से किया गया हत्यारोपी
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Dec 6, 2025
बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष आनन्द सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शनिवार को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 11.05 बजे हत्या से सम्बन्धित अभियुक्त राजमणि मिश्रा पुत्र जुग्गीलाल निवासी ग्राम थैलिया थाना खैरीघाट को उसके घर के बाहर (ग्राम थैलिया) से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। बीते 04 दिसम्बर को समय करीब 6 बजे शाम को राजमणी मिश्रा पुत्र जुग्गीलाल अपने दोस्त सर्वजीत वर्मा (मृतक) के साथ कुछ खाने पीने व नशा करने के लिए निकला था। नशा करने के बाद दोनो में कहा सुनी व लड़ाई झगड़ा होने लगा। गुस्से में आकर अभियुक्त राजमणि द्वारा सर्वजीत से मारपीट की गई। जिससे उसके सिर में चोट आयी थी और सर्वजीत की मृत्यु हो गयी थी। मृतक की बहन महिमा वर्मा पुत्री राकेश वर्मा निवासी थैलिया थाना खैरीघाट द्वारा घटना की तहरीर थाने में दी गई थी। जिसके बाद स्थानीय थाना पर मुअसं. 572/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त राजमणी मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म करना स्वीकार किया। जिस पर अभियुक्त राजमणी मिश्रा को गिरफ्तार करते हुये न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष खैरीघाट आनन्द सिंह, हे.का.अवधेश यादव, महिला आरक्षी अंजू लता, का.सनत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन