ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

22 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार : मोतीपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Dec 6, 2025

बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 22 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शुक्रवार को थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर पर पिलर सं. 667 वहद ग्राम लौकाही के पास चेकिंग के दौरान तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान रितेश कुमार पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम मझगंवा थाना मोतीपुर के रूप में की गई। जिसके पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। जिसके विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुअसं. 562/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उल्लेखनीय है कि उ.नि.अनिल यादव मय हमराह हे.का. सर्वेश्वर यादव, हे.का.राजेश गिरी, हे.का.गट्टू पाण्डेय, का.सूरज कुमार व एसएसबी बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें