ब्रेकिंग

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गईं जागरूकता रैली

दो चाकू व बोगदा बरामद

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Ad

: जेल का बंदी निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बहराइच । जिला कारागार बहराइच में श्रावस्ती जनपद से एक वारंटी जेल लाया गया। बंदी को जेल भेजने के बाद कोरोना जांच करवाई गई तो वह पॉजिटिव निकला। इस पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने बैरक के 10 अन्य बंदियों की जांच कराई। हालांकि बंदी को एक दिन बाद जमानत भी मिल गई। डीआईजी देवी पाटन मंडल की ओर से श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर और गोंडा जनपद की ओर से अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव निवासी एक वारंटी को पुलिस ने पकड़ा। इसके बाद पुलिस उसे बहराइच जिला कारागार 25 अप्रैल को लेकर आई। 26 अप्रैल को बंदी की कोरोना जांच जेल प्रशासन द्वारा कराया गया। जिसमें बंदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। हालांकि बंदी को जमानत मिल गई। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि जो बंदी पॉजिटिव आया था। वह वारंटी था, उसे 26 अप्रैल को जमानत मिल गई थी। जबकि रिपोर्ट पॉजिटिव गुरुवार को आई है। उन्होंने बताया कि जिस बैरक में बंदी बंद था, उसके बैरक और आसपास के 10 बंदियों की एंटीजन जांच करवाई गई है।

डीएम, एसपी ने भी किया था दौरा
जिस दिन श्रावस्ती का बंदी जिला कारागार में बंद हुआ था। उस दिन ही जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने जेल का निरीक्षण किया था। साथ ही बैरक में मिल रही सेवाओं का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें