बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी पर हिंदू संगठनो ने निकाला शौर्य दिवस : शौर्य दिवस पर नगर में निकाला गया पैदल मार्च
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Dec 6, 2025
बहराइच। बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी पर हिंदू संगठनों द्वारा शौर्य दिवस निकालकर नारेबाजी की व आज के दिन को इतिहास का स्वर्णिम दिवस बताया। बहराइच की युवा शाखा बजरंग दल की अगुवाई में 6 दिसंबर के दिन को पूरा हिंदू समाज अपना गौरवशाली दिन मानता है। शहर के महाराज इंटर कॉलेज में दोपहर 1 बजे शौर्य दिवस पर कलेक्ट्रेट धरना स्थल तक पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद और आम हिंदू जनमानस ने बढ़ चढ़कर अपना-अपना प्रतिभाग किया। इस यात्रा में जनपद के सभी प्रखंडों से आम जन मानस भी बढ़-चढ़कर शामिल हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगठन के संरक्षण के रूप में जिलाध्यक्ष तरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला मंत्री यज्ञ सैनी, जिला सह मंत्री अवधेश सिंह, कामेश गुप्ता, मनीष पांडे और विधायक प्रतिनिधि नेशनल त्रिपाठी भी शामिल रहे। बजरंग दल की तरफ से जिला गोरक्षा प्रमुख अमर शुक्ला, बजरंग दल के विमल शर्मा, हनुमत पाठक, प्रदीप जायसवाल, हरकेश दत्त सिंह, मनोज सिंह गुड्डू, आलोक मिश्रा, तिलक राम गौतम सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन