ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

रवीन्द्र नाथ टैगोर ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई : सेनानी उत्तराधिकारियों ने रवीन्द्र नाथ टैगोर को अर्पित की श्रद्धांजलि

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Dec 7, 2025

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच एवं श्रावस्ती के तत्वावधान में एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्र नाथ टैगोर के चित्र पर सेनानी उत्तराधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि, पुष्पांजलि अर्पित की। सेनानी उत्तराधिकारी गणों ने पहले गैर यूरोपीय नोबेल विजेता के रूप में पूरी दुनिया में भारत की साख बढ़ाने के लिए टैगोर की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि रवीन्द्र नाथ टैगोर बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। टैगोर जी एक कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार, दार्शनिक और समाज सुधारक थे। संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि रवीन्द्र को कवीन्द्र कहा गया। वे एक प्रसिद्ध भारतीय कवि, लेखक, दार्शनिक और संगीतकार थे। वे भारतीय साहित्य में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। हुजूरपुर ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने उन्हें गुरूदेव की उपाधि दी। उन्होंने शांति निकेतन की स्थापना की। कार्यक्रम में संगठन उपाध्यक्ष रामदीन गौतम, परमजीत, रक्षा राम, विशेश्वर नाथ अवस्थी, तुलसी राम मौर्य, संगठन के जिला महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, यदुनाथ प्रसाद यादव, संगठन के विशेष कार्याधिकारी भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, अजय कुमार सिंह सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें