कंपनी को साफ-सुथरा एवं जड़-अगोला पत्ती रहित गन्ना ही आपूर्ति करे किसान : किसान आगामी बसंतकालीन बुवाई कि लिए अभी से स्वीकृत प्रजातियों का बीज कर ले सुरक्षित
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Dec 3, 2025
फखरपुर, बहराइच। पारले कंपनी के उप मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी द्वारा किसानो से अनुरोध किया कि कंपनी को साफ-सुथरा, ताजा एवं जड़-अगोला पत्ती रहित गन्ना आपूर्ति मिल गेट एवं क्रय केन्द्रो पर करे। जिससे पेराई कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। पर्ची सन्देश मिलने के बाद ही गन्ना काटे। अगोला ना काटे। पेड़ी एवं ऑटम गन्ना ही आपूर्ति करे। पर्ची सन्देश के अनुसार ही गन्ना भेजे। जैसे- अगेती पर अगेती गन्ना, सामान्य पर सामान्य गन्ना, अस्वीकृत पर अस्वीकृत गन्ना ही आपूर्ति करे। कुछ किसान अगेती पर सामान्य गन्ना 05011 लेकर आ रहे है। इसके अलावा अगेती पर अस्वीकृत गन्ना 05191 लेकर आ रहे है ऐसा कदापि न करे। जो पर्ची सन्देश उपलब्ध है वही गन्ना आपूर्ति करे। आगामी बसंत कालीन बुवाई में अस्वीकृत प्रजाति 05191 की बुवाई कदापि ना करे। कंही-कंही पर इस प्रजाति का गन्ना सूख रहा है और यह प्रजाति रोगग्रस्त भी हो चुकी है। आगामी बसंत कालीन बुवाई के लिए अभी से बीज सुरक्षित कर ले। स्वीकृत प्रजातियों में 15023, 0118, 14201, 13235, 18231, 16202, 15466, 94184,98014 ही लगाए। इन सभी प्रजातियों की पैदावार काफी अच्छी है। प्रजाति का चयन ऊपरी क्षेत्रों के लिए अलग और जलभराव के लिए अलग करें। यह सभी बातें मिल गेट पर गन्ना लेकर आए किसानों से कही साथ में यह भी कहा कि अपने नाम पर गन्ना आपूर्ति करे। कंपनी समय से सभी किसानों का भुगतान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन