समाधान दिवस पर 327 शिकायतों में से 26 का हुआ निस्तारण : डीएम की अध्यक्षता में मिहींपुरवा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Dec 6, 2025
बहराइच। सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, उप जिलाधिकारी राम दयाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आईसीडीएस विभाग के स्टाल पर 02 गर्भवती महिलाओं श्रीमती साजिदा व वहीदा की गोदभराई की गई तथा 02 बच्चों तरंग व जूली का अन्नप्रासन्न भी कराया गया। डीएम श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये। डीएम ने कहा कि निस्तारण की कार्यवाही इस प्रकार की जाय कि फरियादी निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट हो सके। डीएम ने निर्देशित किया जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाये तथा उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित करें। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, एलडीएम जितेन्द्र मंसद व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 75 में 04, कैसरगंज में 71 में 02, पयागपुर में 43 में 07, नानपारा में 21 में 05, महसी में 101 में 06 तथा तहसील सदर में प्राप्त 16 प्रार्थना-पत्रों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन