ब्रेकिंग

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गईं जागरूकता रैली

दो चाकू व बोगदा बरामद

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Ad

: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में संघर्ष, 3 घायल

बहराइच। थाना रिसिया अन्तर्गत निबिया हुसैनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएससी रिसिया में भर्ती कराया गया। जबकि दो लोगो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल युवक ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का है। कुछ माह पहले विपक्षियों से उनकी कहासुनी हुई थी। जब भूसा उठाने अपने खेत में गए तभी 8 से 9 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें 2 महिलाएं भी शामिल थी। घायलों ने थाने में लिखित शिकायत पत्र सौंपा है और मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकोलीगल के लिए अस्पताल भेज दिया है। डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि उपचार दिया जा रहा है हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें