ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

बाइक चोर गिरोह का बड़ा नेटवर्क उजागर, चोरी की 16 बाइकें बरामद : चोरी की बाइकों को नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचते थे बाइक चोर

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Dec 6, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित तीन चोरो को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी रूपईडीहा रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी हुए वाहनों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन अंतरजनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिलों के अलावा जंगल से छिपाकर रखी गई 14 और मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। उप निरीक्षक दीनानाथ सागर पुलिस टीम के साथ शनिवार को पचपकड़ी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो वे घबरा गए। कागजात मांगने पर खुलासा हुआ कि दोनों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और वे इन्हें नेपाल लेकर बेचने जा रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान जावेद हलवाई पुत्र याकूब हलवाई निवासी इटियाथोक बाजार, जनपद गोण्डा (वर्तमान पता नेपालगंज, जिला बांके, नेपाल) व सुहैल पुत्र इस्लाम, निवासी कसयाना, जनपद बुलंदशहर व कमरुद्दीन शाही पुत्र खलील शाही निवासी नेपालगंज, जिला बांके, राष्ट्र नेपाल के रूप में की गई। आरोपियों ने बताया कि वे नानपारा और रूपईडीहा क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। लगातार चोरी की घटनाओं में शामिल रहने की बात स्वीकारते हुए उन्होंने बताया कि 14 अन्य मोटरसाइकिलें जंगल में छिपाकर रखी हैं। पुलिस टीम आरोपियों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर जंगल में पहुंची। जहां घने पेड़ों के बीच झाड़ियों में छिपाई गईं कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामद वाहनों में कई जनपदों से चोरी हुई गाड़ियां शामिल हैं। थाना रूपईडीहा में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय बहराइच भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोर गिरोह का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें