ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

बीएलओ के कार्याे की समीक्षा के लिए एसडीएम ने किया बूथों का भ्रमण : विशेष कैम्प में बीएलओ द्वारा बीएलए की उपस्थिति में पढ़ी गई एएसडी सूची

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Dec 6, 2025

बहराइच। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआइआर अन्तर्गत शत-प्रतिशत उपलब्धि की ओर अग्रसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नानपारा में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन व एसडीएम मोनालिसा जौहरी के नेतृत्व में 93.58 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। दो दिवसीय विशेष अभियान के प्रथम दिन सभी बूथों पर पूर्वान्ह 10ः00 बजे से सम्बन्धित बीएलओ और बीएलए ने उपस्थित होकर मतदाताओं के समक्ष अनकलेक्टिव प्रपत्रों तथा एएसडी सूची पढकर सुनाई गई। इसके अतिरिक्त अभियान दिवस पर बूथों पर प्रपत्र वितरण से लेकर फीडिंग तक का कार्य युद्ध स्तर तक किया गया। विशेष अभियान की विशेषता यह रही कि एसडीएम की अपील पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के द्वारा भी विभिन्न बूथों पर प्रतिभाग किया गया। विशेष शिविर के प्रथम दिन एसडीएम नानपारा द्वारा ग्राम सिलेटनगंज का भ्रमण किया गया और एसआइआर के कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय संबंधित बूथ के बीएलओ और बीएलए मौके पर उपस्थित मिले। बीएलओ द्वारा मतदाताओं व बीएलए की उपस्थिति में मतदाता व एएसडी सूची पढ़ी गई। उल्लेखनीय है कि विधानसभा नानपारा परिक्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों पर रविवार 07 दिसम्बर को भी मेगा शिविर लगेगा। ऐसे मतदाता जिनका भी नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो अपने बूथ पर उपस्थित होकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु फॉर्म संबंधित बीएलओ के पास जमा करे। एसडीएम द्वारा सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि अवशेष कार्यों को अनिवार्य रूप से 02 दिवस में पूर्ण कर लिया जाय।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें